{"_id":"69792a90c27865cc700f3da4","slug":"mdus-community-radio-station-is-dedicated-to-the-community-rohtak-news-c-17-roh1020-800975-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू का सामुदायिक रेडियो स्टेशन समाज को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू का सामुदायिक रेडियो स्टेशन समाज को समर्पित
Wed, 28 Jan 2026 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
26...एमडीयू के स्वर्ण जयंती वर्ष व 77वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सामुदायिक रेडियो
- फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के स्वर्ण जयंती वर्ष एवं 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामुदायिक रेडियो स्टेशन को समाज को समर्पित किया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में स्थापित यह रेडियो स्टेशन शिक्षा, जन जागरूकता और सामाजिक संवाद को सशक्त बनाने का कार्य करेगा।
बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि रेडियो समाज से सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। डिजिटल युग में भी इसकी व्यापक पहुंच, सरलता व विश्वसनीयता इसे प्रासंगिक बनाती है। विद्यार्थियों को कार्यक्रम निर्माण, शोध आधारित सामग्री और सामाजिक मुद्दों पर संवाद का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा जिससे वे जिम्मेदार संचारक के रूप में विकसित होंगे।
भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व चेयरमैन डॉ. शरणजीत कौर ने कहा कि सामुदायिक रेडियो शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम है। प्राध्यापक सुनित मुखर्जी और एड्जंक्ट फैकल्टी प्रो. हरीश कुमार ने आयोजन में सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रो. एससी मलिक, डॉ. कृष्णकांत, प्रो. सपना गर्ग, प्रो. रणदीप राणा, प्रो. आशीष दहिया, प्रो. प्रतिमा देवी, प्रो. दिव्या मल्हान व अन्य उपस्थित रहे।