फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mdu, youth festival, mdu rohtak, university, haryana, prformance, cultural, participent

110 कलाकारों की प्रस्तुति से होगा युवा महोत्सव का आगाज

Thu, 12 Jan 2017 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 12 Jan 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
mdu, youth festival, mdu rohtak, university, haryana, prformance, cultural, participent
वंदेमातरम की प्रस्तुति के बाद लाडो थीम पर गूंजेगा धाकड़ छोरी गीत - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आगाज देशभक्ति से ओतप्रोत वंदेमातरम की प्रस्तुति से होगा। वंदेमातरम का गायन देसी ही नहीं, विदेशी कलाकार भी करेंगे। शुभारंभ समारोह को सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर करने की जिम्मेदारी जेनिथ ग्रुप को सौंपी गई है। कोरियोग्राफ सूरज सिंह कटोच के निर्देशन में ग्रुप के 110 महिला-पुरुष कलाकार उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देंगे। इससे पहले यह ग्रुप कॉमनवेल्थ खेलों में भी कार्यक्रम पेश कर चुका है।
विज्ञापन


वंदेमातरम की प्रस्तुति के बाद बेटियों के संरक्षण पर बल देती फिल्म दंगल के धाकड़ छोरी गीत की प्रस्तुति देंगे। यह लाडो थीम पर आधारित रहेगा। इसमें माध्यम से बेटियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके बाद कलाकार अपनी प्रस्तुति में डिजिटल इंडिया की तस्वीर की झलक दिखाएंगे। अंत में ग्रेंड फिनाले की रिमिक्स प्रस्तुति देंगे। वहीं, हरियाणवी कलाकाराें के दो अन्य समूह लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां देगे। इस ग्रुप में चार कलाकार कीनिया, चार इथोपिया, एक रशिया और एक अमेरिका का शामिल है। ग्रुप ने बुधवार को स्टेज पर प्रैक्टिस की। इनके अलावा गुजरात में शानदार प्रस्तुति देने वाले कलाकार भी कार्यक्रम पेश करेंगे। नृत्य निर्देशिका उल्पा देसाई के निर्देशन इन कलाकारों ने बुधवार को स्टेज पर अभ्यास किया। गुजरात के बड़ौदा से आई कलाकार शैली शाह, नम्रता मिस्त्री, शेनी दिंडोरकर, काजल गोस्वामी, ध्रुवी पटेल आदि ने बताया कि वह सभी वडोदरा के शिवम कला केंद्र की छात्राएं हैं। ग्रुप में 50 से अधिक युवतियां हैं, जोकि बड़ौदा, अहमदाबाद, नाडियारद से आई हैं। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सभी कलाकार सरस्वती वंदना प्रस्तुत करेंगे। शैली शाह ने बताया कि वह पहली बार हरियाणा आई हैं। यहां उन्हें काफी शांति का माहौल दिखाई दिया। नम्रता मिस्त्री ने बताया कि यहां का खाना काफी स्वादिष्ट है। उन्होंने महोत्सव के दौरान ठहरने की व्यवस्था को बेहतरीन बताया। कुरूक्षेत्र खनक कला संगम की संचालिका व नृत्य निर्देशक डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि उनके साथ 27 कलाकारों का ग्रुप है। यह कलाकार समारोह में थीम डांस तुम चलो-हम चले व स्वागत गीत नवभारत की नई कोपलें पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


महोत्सव के लिए सजा शहर

राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए शहर तैयार है। दिल्ली रोड, झज्जर रोड, पानीपत रोड, जींद रोड, हिसार रोड व भिवानी रोड पर विशेष तोरण द्वार सजाए गए हैं। दिल्ली बाईपास चौक, आईएमटी चौक, सर छोटूराम चौक, डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, मेडिकल चौक महोत्सव के स्वागत संदेश से सराबोर नजर आ रहे हैं। शहर की साजो सज्जा करके कार्यक्रम को मनोरम बनाने की कोशिश की गई है। महोत्सव की तैयारियों को मद्दे नजर जिला प्रशासन ने सफाई व्यवस्था का ध्यान रखा है। यातायात प्रबंधन के लिए मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया गया है। महोत्सव की तैयारियों के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन के महानिदेशक मेजर जनरल दिलावर सिंह ने भी सरकार की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि महोत्सव को लेकर केवल युवाओं में ही नहीं, रोहतक के जन-जन में उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहेगा युवा महोत्सव का कार्यक्रम

13 जनवरी
1. फोक डांस - टैगोर सभागार एमडीयू, समय 11 से 1 और 2:30 से 5:30 बजे।
2. क्लासिकल डांस मणिपुरी - राधा-कृष्ण सभागार एमडीयू, समय 10 से 1 बजे तक।
3. क्लासिकल डांस कथक - राधा-कृष्ण सभागार एमडीयू, समय 2:30 से 6:30 बजे।
4. इंस्टूमेटल सोलो वीना - स्वराज सदन कांफ्रेंस हॉल एमडीयू, समय 10 से 1 बजे।
5. इंस्टूमेटल सोलो तबला - स्वराज सदन कांफ्रेंस हॉल एमडीयू, समय 2:30 से 6:30 बजे।
6. वन एक्ट प्ले - पीजीआई सभागार, सुबह 10 से दोपहर 1 और 2:30 से रात 8 बजे तक।
7. हिंदुस्तानी वोकल सोलो - डॉ. अंबेडकर हॉल एमडीयू, 10 से 1 और 2:30 से 6:30 बजे।
8. फोक सांग - स्टेट यूनिवर्सिटी सभागार, समय 10 से 1 बजे और 2:30 से 6:30 बजे।

14 जनवरी
1. फोक डांस - टैगोर सभागार एमडीयू, सुबह 11 से 1 और 2:30 से 5:30 बजे।
2. क्लासिकल डांस ओडिशी - राधा-कृष्ण सभागार एमडीयू, सुबह 10 से 1 बजे तक।
3. क्लासिकल डांस कुचीपूरी - राधा-कृष्ण सभागार एमडीयू, दोपहर 2:30 से 6:30 बजे।
4. इंस्टूमेटल सोलो सितार - स्वराज सदन कांफ्रेंस हॉल एमडीयू, सुबह 10 से 1 बजे।
5. इंस्टूमेटल सोलो फ्लोट - स्वराज सदन कांफ्रेंस हॉल एमडीयू, दोपहर 2:30 से 6:30 बजे।
6. वन एक्ट प्ले - पीजीआई सभागार, सुबह 10 से 1 और 2:30 से रात 8 बजे तक।
7. कार्नेटिक वोकल सोलो - डॉ. अंबेडकर हॉल एमडीयू, 10 से 1 और 2:30 से 6:30 बजे।
8. हारमोनियम - स्टेट यूनिवर्सिटी सभागार, सुबह 10 से 1 बजे और 2:30 से 6:30 बजे।

15 जनवरी
1. फोक डांस - टैगोर सभागार एमडीयू, दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक।
2. क्लासिकल डांस भरतनाट्यम - राधा-कृष्ण सभागार एमडीयू, दोपहर 2:30 से 7 बजे तक।
3. क्लासिकल इंस्टूमेटल सोलो मृदंगम - स्टेट यूनिवर्सिटी सभागार, दोपहर 3 से शाम 6 बजे।
4. इंस्टूमेटल सोलो गिटार - स्वराज सदन कांफ्रेंस हॉल एमडीयू, समय 2:30 से 7:30 बजे।
5. वन एक्ट प्ले - पीजीआई सभागार, दोपहर 2:30 से रात 9 बजे।
6. एलुकेशन - डॉ. अंबेडकर हॉल, दोपहर 2 से रात 8 बजे।

16 जनवरी
क्लोजिंग सेरेमनी - एमडीयू खेल परिसर।
नोट : इन स्थानों समेत कुल 11 स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

तीन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

महोत्सव के दौरान 12 जनवरी को शाम 7 बजे टैगोर सभागार में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन होगा। 13, 14 और 15 जनवरी को हर दिन अलग थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 13 जनवरी को लोहड़ी के अवसर पर पंजाब के मशहूर सूफी गायक हंसराज हंस नाइट होगी। हरियाणा में मनाए जाने वाले त्योहार मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को लाफ्टर नाइट रखी गई है। इसी तरह 15 जनवरी को रफ्तार बैंड की प्रस्तुति होगी।

फूड फेस्टिवल में चख सकते हैं किसी भी प्रदेश का व्यंजन

महोत्सव में सरकार की तरफ से प्रदर्शनी का आयोजन होगा। टैगोर सभागार में लगने वाली प्रदर्शनी में गौरवशाली हरियाणा, डिजिटल हरियाणा, विकासशील हरियाणा और हरियाणा विरासत की थीम शामिल होगी। जाट कालेज के मैदान में युवाकीर्ति प्रदर्शनी के अलावा ग्रीन फूड फेस्टिवल होगा। ग्रीन फूड फेस्ट में देश के विभिन्न राज्यों की ओर से पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था रहेगी। दर्शक भी व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं, लेकिन उन्हें खरीदना होगा। जाट कालेज के मैदान में ही एडवेंचर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोगों को हैरतअंगेज कारनामे देखने को मिलेंगे।

रहेगी कैशलेस व्यवस्था

अधिकारियों की माने तो महोत्सव में पूरी तरह से कैशलेस व्यवस्था रहेगी। विभिन्न स्थानों पर लोगों को कैशलेस सिस्टम के प्रयोग की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। डिजी धन व डिजिटल इंडिया थीम पर लोगों को कैशलेस की जानकारी दी जाएगी।


15 से अधिक होटल और पर्यटन केंद्र बुक

विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों को ठहराने के लिए एमडीयू गर्ल्स, ब्वॉयज हॉस्टल, बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के हॉस्टल, जाट कॉलेज, पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय और सुनारिया पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में व्यवस्था की गई है। शहर के 15 से अधिक होटल व तिलियार और मैना पर्यटन केंद्र को भी बुक किया गया है। सभी के खाने की व्यवस्था झज्जर रोड पर बनाए गए फूड कोर्ट में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed