{"_id":"58754ca14f1c1b7c58ba824b","slug":"mdu-youth-festival-mdu-rohtak-university-haryana-prformance-cultural-narendra-modi-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव के महाकुंभ को तैयार म्हारा रोहतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव के महाकुंभ को तैयार म्हारा रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 11 Jan 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
कल होगा राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आगाज, तैयारियां लगभग पूरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के महाकुंभ का आगाज बृहस्पतिवार को होगा। महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां तकरीबन पूरी हो गई हैं। मंगलवार को खेल मंत्री अनिल विज ने एमडीयू पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजन में लगे अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए देर रात तक 12 प्रदेशों से अधिक की टीमें शहर पहुंच चुकी थीं। देर रात तक टीमों का आना जारी था।
साल 2002 में हिसार के बाद एक बार फिर प्रदेश को राष्ट्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी मिली है। युवा एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र संगठन और प्रदेश सरकार की ओर से होने वाले महोत्सव के संबंध में सभी तैयारियां तकरीबन पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस से महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि गृहमंत्री राजनाथ सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्रालय विजय गोयल करेंगे। पांच दिवसीय महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को खेल मंत्री अनिल विज एमडीयू पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उद्घाटन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य अतिथियों के बैठने से लेकर मीडिया गैलरी को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को चेताया कि महोत्सव में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए ओडिशा, दमन दीव, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, यूपी, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटका और पंजाब समेत 12 से अधिक प्रदेशों की टीमें पहुंच चुकी हैं। देर रात तक टीमें आती रहीं। टीमों को अलग-अलग हॉस्टल में ठहराया गया है। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, गैर प्रतियोगी इवेंट्स, युवा कृति प्रदर्शनी, फूड फेस्टिवल, हरियाणा राज्य प्रदर्शनी, युवा आर्टिस्ट कैंप, डिफेंस एक्सपो, सुविचार और युवा कन्वेंसन आदि का आयोजन होगा। तीन अलग-अलग सेलीब्रेटी नाइट् भी रखी गई है।
विज्ञापन
दो दिन रहेंगे हंसराज हंस
तेरह जनवरी को हंसराज हंस प्रस्तुति देंगे। अधिकारियों की मानें तो हंस के ठहरने की व्यवस्था तिलियार पर्यटन स्थल में की गई है। उम्मीद है कि हंसराज हंस 13 के अलावा 14 जनवरी को भी अपनी प्रस्तुति देंगे। हरियाणवी कलाकार और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ भी प्रस्तुति देंगी।