फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mdu, youth festival, mdu rohtak, university, haryana, prformance, cultural, narendra modi

मोदी के बिना भी मोदीमय रहेगा महोत्सव, वीडियो कांफ्रेंस से कर सकते हैं मन की बात

Wed, 04 Jan 2017 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 04 Jan 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
mdu, youth festival, mdu rohtak, university, haryana, prformance, cultural, narendra modi
महोत्सव में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अभी संशय की स्थिति - फोटो : amar ujala
आठ दिन बाद एमडीयू में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव के आगाज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रतिभागियों से मन की बात कर सकते हैं। महोत्सव में प्रधानमंत्री के आगमन पर संशय को देखते हुए उच्च अधिकारियों की तरफ से यूनिवर्सिटी को निर्देश दिए गए हैं कि मीडिया सेंटर को वीडियो काफ्रेंस के हिसाब से ही तैयार किया जाए।
विज्ञापन


12 जनवरी को एमडीयू के खेल मैदान में 21वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का भव्य आगाज होगा। अभी तक जितने भी प्रदेशों में इस महोत्सव का आयोजन हुआ उसमें अधिकांश का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने ही किया है। एमडीयू में होने वाले इस महोत्सव के लिए पीएमओ को भी निमंत्रण भेजा गया है, लेकिन फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही कि प्रधानमंत्री आएंगे या फिर नहीं। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित कर सकते हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग की तैयारियों के लिए एमडीयू को मीडिया सेंटर तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा महोत्सव में खास बात यह रहेगी कि प्रधानमंत्री आए या नहीं, लेकिन महोत्सव के दौरान सभी आयोजन स्थलों पर पीएम मोदी के बड़े-बड़े कट आउट जरूर लगाए जाएंगे। गौरतलब है कि शहर में एमडीयू, बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी और जाट कॉलेज समेत अन्य कई स्थानों पर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


सीआर पॉलीटेक्निक के मैदान में नहीं होगा डिफेंस एक्सपो, अधिकारियों ने किया मना

महोत्सव के दौरान डिफेंस एक्सपो (प्रतिरक्षा प्रदर्शनी) भी लगाई जाएगी, जिसमें सेना के संसाधन आदि दिखाएं जाएंगे। मंगलवार को दिल्ली से आयी टीम ने इसके लिए सीआर पॉलीटेक्निक मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौजूद स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मैदान में डिफेंस एक्सपो के लिए मना कर दिया। अधिकारियों का तर्क था कि यह प्रदर्शनी शहर के बाहर होनी चाहिए। सूत्रों की मानें तो अब यह प्रदर्शनी बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के मैदान में लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed