फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU witness, teach players wrestling, wrestling become director,

एमडीयू के खिलाड़ियों को पहलवानी सिखाएंगी साक्षी, बनेंगी कुश्ती निदेशक

Sun, 04 Sep 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 04 Sep 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
MDU witness, teach players wrestling, wrestling become director,
Sakshi malik - फोटो : अमर उजाला
खेल मंत्री अनिल विज ने देश का नाम रोशन करने वाले ओलंपियन बेटी साक्षी मलिक को उनके जन्मदिन पर सबसे खास तोहफा दिया है। खेल मंत्री ने घोषणा की है कि साक्षी मलिक को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में कुश्ती निदेशक बनाया जाएगा। साक्षी के कोच मनदीप को स्पेशल रैंक देकर सीनियर कोच नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा भी खेल मंत्री ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए कई अन्य सुविधाएं शुरू करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


शनिवार शाम को छोटूराम स्टेडियम में ओलंपियन साक्षी मलिक, हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया, पूनम रानी और वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान को सम्मानित किया गया। इस दौरान खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि ओलंपिक की पदक तालिका में सबसे ऊपर रहने के लिए कैच दैम यंग की सोच के साथ कार्य करना होगा। बचपन से ही मेहनत कर अच्छे खिलाड़ी तैयार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दिशा में हरियाणा सरकार पहले ही कदम उठा चुकी है। सरकार ने प्रदेश के हर जिले में 20-20 खेल नर्सरियां खोलने का निर्णय लिया है, जिसके लिए 550 से भी ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। सरकार ने प्रदेश के हर गांव में एक छोटा स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है। इसी साल ग्रामीण स्तर पर 880 योग एवं व्यायामशालाएं तैयार हो जाएंगी। भाजपा के कार्यकाल में ही प्रदेश में पहली बार खेल परिषद बनाने की पहल की गई है। खेल परिषद के तहत राज्य स्तर से लेकर उपमंडल एवं पालिका स्तर तक समितियां बनेंगी, जिनमें खिलाड़ी और खेल के जानकार लोगों को लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश का नाम रोशन करने वाली ओलंपियन साक्षी को उन्होंने बधाई दी। साथ ही घोषणा की कि साक्षी मलिक को 21 लाख रुपये और 500 गज का प्लाट देने के अलावा एमडीयू में कुश्ती निदेशक के पद पर नौकरी दी जाएगी। समारोह में पहुंचे अन्य खिलाड़ियों को भी उन्होंने सम्मानित किया। आश्वासन दिया कि सरकार उनको लेकर गंभीर है। उन्हें भी प्रदेश के किसी विभाग में नौकरी दी जाएगी।

हर साल होगी बड़ी प्रतियोगिता, करो अच्छे से तैयारी 
खेल मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के खिलाड़ियों से आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से हर साल 23 मार्च शहीदी दिवस के अवसर पर एक करोड़ रुपये का दंगल, दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को हर वर्ष एक करोड़ की कबड्डी प्रतियोगिता और बाल्मीकि जयंती पर तीरंदाजी प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके लिए खिलाड़ी मेहनत से तैयारी करें। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है। 

खेल मंत्री ने यह की घोषणाएं 
- साक्षी मलिक को एमडीयू में कुश्ती निदेशक लगाया जाएगा
- साक्षी के कोच मनदीप को स्पेशल रैंक देकर सीनियर कोच बनाया जाएगा
- कोच ईश्वर मलिक को मंत्री मनीष ग्रोवर के कोष से 10 लाख देने की घोषणा 

- साक्षी को 21 लाख रुपये और 500 गज का प्लाट दिया जाएगा
- साक्षी मलिक की मां सुदेश का प्रमोशन किया जाएगा
- छोटूराम स्टेडियम के कुश्ती हाल को एसी युक्त बनाया जाएगा

कोच के प्रमोशन को लेकर साक्षी ने दिया था मांग पत्र 
समारोह के दौरान साक्षी मलिक ने खेल मंत्री को एक मांत्र पत्र दिया। इसमें साक्षी ने कोच मनदीप और ईश्वर दहिया के प्रमोशन की मांग रखी थी। खेल मंत्री ने मनदीप के प्रमोशन को सहमति दे दी, लेकिन कोच ईश्वर दहिया को लेकर उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए मना कर दिया। हालांकि साक्षी जैसी खिलाड़ी तैयार करने के लिए उन्होंने कोच ईश्वर दहिया को खासतौर पर बधाई दी और राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर के कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की, जिसे बाद में 10 लाख कर दिया गया। 


यह रहे मौजूद 
कार्यक्रम में खेल विभाग के निदेशक जगदीप सिंह ने स्वागत भाषण दिया। इनके अलावा भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा, अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप कुमार, खेल विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक छाजुराम गोयत, जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी करनाल सुखबीर मलिक, रमेश भाटिया, प्रतिभा सुमन, रमेश बल्हारा, सतीश आहुजा, धर्मबीर शर्मा, जितेंद्र बालंद और अशोक खुराना आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed