फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU wins first prize in seven games

एमडीयू ने सात खेलों में जीता प्रथम पुरस्कार

Fri, 03 Jan 2020 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
MDU wins first prize in seven games
VS 4.jpg
एमडीयू ने खेल क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी छलांग लगाई है। विवि की विभिन्न 14 ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इसमें सात प्रथम, तीन द्वितीय व तीन तृतीय पुरस्कार हैं। आर्चरी में विवि ओवरऑल दूसरे नंबर पर रहा। यह विवि का नया कीर्तिमान है। विजयी टीमों के शुक्रवार को लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि विभिन्न नौ खेलों की टीमों ने आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में हिस्सा लिया। यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्पर्धाओं में टीमों ने 14 पुरस्कार जीते। इनमें से सात में विवि प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन रहा। इसके अलावा टीम ने चार में द्वितीय, तीन में तृतीय स्थान पाया। यह विवि के लिए बड़ी उपलब्धि है। पिछले कुछ दिनों में हुए खेल मुकाबलों में सभी ने बेहतर खेल दिखाया। टीमें शुक्रवार को कैंपस लौटेंगी।
विज्ञापन

ये रहे स्पर्धाओं के परिणाम
- क्वान कि-डो : पुरुष वर्ग में टीम प्रथम स्थान पर रही।
- क्वान कि-डो : महिला वर्ग में टीम प्रथम स्थान पर रही।
- रोप स्किपिंग : पुरुष वर्ग में टीम प्रथम स्थान पर रही।
- बॉक्सिंग : महिला वर्ग में टीम प्रथम स्थान पर रही।
- जूडो : पुरुष वर्ग में टीम प्रथम स्थान पर रही।
- आर्चरी : पुरुष वर्ग में टीम प्रथम स्थान पर रही।
- आर्चरी : महिला वर्ग में टीम प्रथम स्थान पर रही।
- आर्चरी : फिडा राउंड पुरुष वर्ग में टीम द्वितीय स्थान पर रही।
- रोप स्किपिंग : महिला वर्ग में विवि की टीम द्वितीय रही।
- किक बॉक्सिंग : पुरुष वर्ग में विवि की टीम द्वितीय रही।
- किक बॉक्सिंग : महिला वर्ग में विवि की टीम द्वितीय रही।
- रग्बी : पुरुष वर्ग सात खिलाड़ियों में विवि की टीम तृतीय रही।
- रग्बी : महिला वर्ग 15 खिलाड़ियों में विवि की टीम तृतीय रही।
- बेसबाल : महिला वर्ग में विवि की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed