फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU: Will be able to apply for admission in PG courses till tomorrow

एमडीयू : पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कल तक कर सकेंगे आवेदन

Sat, 11 Sep 2021 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
MDU: Will be able to apply for admission in PG courses till tomorrow
एमडीयू में सत्र 2021-22 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि एमडीयू की वेबसाइट पर प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एमडीयू में उपलब्ध पीजी पाठ्यक्रमों में एमएससी-फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री, इनवायरमेंटल साइंसेज, इनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबिअल बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, जूलॉजी, बायाइंफॉर्मेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, जेनेटिक्स, फूड टेक्नोलॉजी, मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी, फोरेंसिक साइंसेज, कंप्यूटर साइंस, सांख्यिकी, मैथमेटिक्स, मैथमेटिक्स विद कंप्यूटर साइंस व मैथमेटिक्स (एसएफएस), एमए-शिक्षा, अंग्रेजी, हिंदी, पत्रकारिता एवं जनसंचार, संस्कृत, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, इतिहास, रक्षा एवं सामरिक अध्ययन, मनोविज्ञान, एप्लाइड साइकोलॉजी, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, संगीत वोकल, संगीत इंस्ट्रूमेंटल, फाइन आर्ट ड्राइंग एंड पेंटिंग व योगा साइंस, एमटेक-सीएसई, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, ईसीई, मैन्युफैक्चरिंग एंड ऑटोमेशन, बायोटेक्नोलॉजी, मेकैनिकल इंजीनियरिंग तथा कंप्यूटर साइंस, एम.फार्मा- इंडस्ट्रियल फार्मेसी, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोगनोसी, फार्माकोलॉजी, ड्रग रेगुलेटरी अफेयर्स, एमबीए-जनरल, ऑनर्स व बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमकॉम, एलएलबी-तीन वर्षीय, एलएलएम तथा एलएलएम एसएफएस, मास्टर ऑफ होटल मैनजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, एमसीए, एमलिब एंड इंफॉर्मेशन साइंस तथा एमएड शामिल हैं। अधिक जानकारी एमडीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले वे अभ्यर्थी, जिनकी डीएमसी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपनी क्वालीफाइंग परीक्षाओं के कंप्यूटर जनित परिणाम अपलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक शाखा ने अभ्यर्थियों को पहली मेरिट लिस्ट लगने से पहले डीएमसी की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में जमा करवाने या ई-मेल से भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed