फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU students visited the dispensary

Rohtak News: एमडीयू के विद्यार्थियों ने औषधालय का किया भ्रमण

Thu, 07 Aug 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 07 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
MDU students visited the dispensary
राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय, भाली आनंदपुर का शैक्षणिक भ्रमण करने पहुंचे एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ प - फोटो : आर्काइव
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंसेज के बीपीएचएस- तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने लर्निंग बियोंड क्लास रूम के तहत राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय भाली आनंदपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। यहां छात्रों को स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंसेज के निदेशक प्रो. मुनीष गर्ग ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में छात्रों ने आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीता रानी के मार्गदर्शन में रोगी देखभाल, महामारी नियंत्रण और रोगी परामर्श जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के चरणों को प्रत्यक्ष रूप से जाना। कार्यक्रम की संपूर्ण निगरानी वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एएस डांगी ने की। प्रयोगशाला सहायक मेहर सिंह ने छात्रों को आवश्यक सहयोग किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में गांव के तक्षशिला भवन में आयोजित नेत्र शिविर में स्वयंसेवकों के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed