फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU student's bag snatched in Model Town, accused arrested after 12 hours

मॉडल टाउन में एमडीयू की छात्रा का बैग छीना, आरोपी 12 घंटे बाद गिरफ्तार

Sun, 11 Jul 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
MDU student's bag snatched in Model Town, accused arrested after 12 hours
शहर में झपटमार बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। छह दिन में सात वारदात हुईं हैं। मॉडल टाउन में बाजार से घर लौट रही एमडीयू की छात्रा का बाइक सवार बैग छीनकर ले गए। छात्रा ने स्कूटी का नंबर नोट कर लिया। साथ ही आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। स्कूटी नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी हर्षित उर्फ नोनू के घर पहुंच गई। इस दौरान न केवल स्कूटी बरामद की, बल्कि उसके साथ हनुमान कॉलोनी निवासी अंकित उर्फ राजा को भी दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने झपटमारी की छह वारदात का खुलासा किया है। अब रविवार को पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि एमडीयू में एमकॉम कर रही छात्रा कोमल ने दी शिकायत में बताया कि वह मॉडल टाउन में किराये के कमरे में रहती है। अपनी बहन के साथ शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे चार खंभा चौक से घर जा रही थी। पीछे से एक स्कूटी पर दो युवक आए और झपटा मारकर उसका पर्स छीनकर ले गए। पर्स में 500 रुपये की नकदी व मोबाइल फोन था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि जिस स्कूटी पर सवार होकर झपटमार आए, उसका नंबर एचआर12एल.0128 था। पुलिस ने नंबर की जांच की तो नंबर श्रीनगर कॉलोनी के एक परिवार का मिला। मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें स्कूटी नजर आई। इसके बाद पुलिस श्रीनगर कॉलोनी पहुंची, जहां मकान में उक्त नंबर की स्कूटी खड़ी थी, लेकिन आरोपी हर्षित उर्फ नोनू घर पर नहीं था। पुलिस ने उसकी लोकेशन निकाली। देर शाम हर्षित व उसके साथ अंकित उर्फ राजा निवासी हनुमान कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोनीपत रोड सहित छह वारदात का हुआ खुलासा
इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पिछले दिनों बजरंग भवन के पास एक मोबाइल फोन छीना था। साथ ही दो दिन पहले सोनीपत रोड पर सेक्टर 3 की महिला का पर्स छीना था। इसके अलावा रेलवे रोड पर महिला का पर्स छीनकर भागे थे। साथ ही गोहाना अड्डे व किला रोड पर भी वारदात अंजाम दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध रोकने के लिए पुलिस ने जांच व गश्त बढ़ा दी है। दिन-रात नाकों पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सर्किट हाउस के बाहर कार छीनने व दुर्गा कॉलोनी में बैग छीनने की वारदात का खुलासा हो चुका है। अब मॉडल टाउन में हुई वारदात के आरोपी पकड़ में आए हैं, जिन्होंने छह वारदात कुबूली है।
- महेश कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed