फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU rugby team selected for Sonepat; will showcase its strength in Bhubaneswar from April 2 to 6

Rohtak News: सोनीपत के लिए...एमडीयू की रग्बी टीम चयनित, 2 से 6 अप्रैल तक भुवनेश्वर में दिखाएगी दमखम

Fri, 27 Mar 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
MDU rugby team selected for Sonepat; will showcase its strength in Bhubaneswar from April 2 to 6

विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की रग्बी टीम के 24 खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रग्बी चैंपियनशिप 2025-26 के लिए किया गया है। महिला व पुरुष वर्ग के यह खिलाड़ी 2 से 6 अप्रैल तक कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज विश्वविद्यालय भुवनेश्वर (ओडिशा) में होने वाली चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
यहां देशभर के विश्वविद्यालयों से पुरुष व महिला वर्ग में 12-12 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय की ओर से आयोजित ट्रायल के आधार पर टीम का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं व ट्रायल में प्रदर्शन को मुख्य आधार बनाया गया है।
विज्ञापन

चयनित टीम में विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। महिला टीम में सोनीपत की सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है।


महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ी
टीकाराम पीजी गर्ल्स कॉलेज सोनीपत से सरगम, प्रियंका, कीर्ति, तनीषा, दीपिका, राजकीय कॉलेज महम से प्रिया, ममता, कन्या महाविद्यालय खरखौदा से उर्मिला, हिंदू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत से स्वीटी, महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रोहतक से आरती, मोनिका व मानसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में चयनित खिलाड़ी
यूटीडी एमडीयू रोहतक से राहुल, गौरव भारद्वाज, सौरभ, दीपक, प्रदीप कुमार, मंजीत, विशाल, शुभम, जतिन, तुषार, जाट काॅलेज रोहतक से सन्नी, सागर।


वर्जन
टीम का चयन प्रदर्शन और चयन ट्रायल के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियाें ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि की है विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व की बात है। सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी टीम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और एमडीयू का नाम रोशन करेगी। - शंकुतला बेनीवाल, खेल निदेशक, एमडीयू रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed