फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU revokes student leader Pradeep Kumar's expulsion.

Rohtak News: एमडीयू ने छात्र नेता प्रदीप कुमार का निष्कासन वापस लिया

Wed, 05 Aug 2026 05:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 05 Aug 2026 05:08 AM IST
विज्ञापन
MDU revokes student leader Pradeep Kumar's expulsion.
20-छात्र नेता प्रदीप।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू प्रशासन ने शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के अध्यक्ष व जर्मन सर्टिफिकेट कोर्स के पूर्व निष्कासित छात्र प्रदीप कुमार का निष्कासन और विवि परिसर में प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध वापस ले लिया है। विवि प्रशासन ने छात्र की ओर से प्रस्तुत शपथपत्र और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की सिफारिश के आधार पर यह निर्णय लिया।
आदेश के अनुसार, अब छात्र विश्वविद्यालय के नियमों, अनुशासन और आचार संहिता का पालन करते हुए अपनी शैक्षणिक गतिविधियां जारी रख सकेगा। प्रदीप ने कहा कि वह विवि प्रशासन के निर्णय का स्वागत करता है। कहा, भविष्य में वह विवि के सभी नियमों और अनुशासन का पूरी तरह पालन करेगा। उसने विवि प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


क्यों हुआ था निष्कासन
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने छात्र नेता प्रदीप कुमार को 19 सितंबर 2025 को कुलपति के आधिकारिक आवास में कथित तौर पर बलपूर्वक प्रवेश करने, सुरक्षाकर्मियों को धक्का देने और अनुशासनहीनता करने के आरोप में दो साल के लिए निष्कासित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed