फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU non-teaching staff strike continues for the second day

Rohtak News: एमडीयू में गैर शिक्षक कर्मचारियों हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Thu, 21 May 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
MDU non-teaching staff strike continues for the second day
30-एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां को ज्ञापन सौंपते गैर शिक्षक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में गैर शिक्षक संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर कलम छोड़ हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गैर शिक्षक संघ के प्रधान सुरेश कौशिक ने बताया कि शुक्रवार 22 मई को भी विश्वविद्यालय में कलम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। प्रधान ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो सोमवार 25 मई को आम सभा बुलाई जाएगी। सभा में आगे की रणनीति तय की जाएगी। संघ पदाधिकारियों ने मांगे पूरी न होने पूर्ण हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर प्रधान सुरेश कौशिक, उपप्रधान प्रेम सजवान, महासचिव डॉ. विजय पाल धनखड़, सहसचिव राजकुमार रंगा, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, पूर्व प्रधान फूल कुमार बोहत, पूर्व प्रधान जयभाग सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति से मिले सेवानिवृत्त कर्मचारी

एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां से वीरवार को गैर शिक्षक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर कर्मचारी हितों और लंबित मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं और सुविधाओं से जुड़े विषय कुलपति के समक्ष रखे। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति में गैर शिक्षक कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है और प्रशासन कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान शांतिलाल सिक्का, जयभगवान लाकड़ा, सुरेन्द्र मग्गू, राजेन्द्र सिंह और समे राम शामिल रहे।

30-एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां को ज्ञापन सौंपते गैर शिक्षक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के

30-एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां को ज्ञापन सौंपते गैर शिक्षक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed