फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU honored Aditi on completion of cricket tournament

Rohtak News: क्रिकेट टूर्नामेंट के समपान पर एमडीयू ने अदिति को किया सम्मानित

Mon, 19 Jan 2026 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
MDU honored Aditi on completion of cricket tournament
28-एमडीयू में उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में अदि - फोटो : संगठन।
रोहतक। एमडीयू में शनिवार को उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में क्रिकेट प्रेमी अदिति अतिथि के रूप में शामिल हुई। भविष्य की इस क्रिकेटर को मंच पर पदक पहना कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एमडीयू ने सोनीपत की इस बेटी को सम्मानित करने के लिए चंडीगढ़ से आमंत्रित किया था। एमडीयू की खेल निदेशक डाॅ. शकुंतला बेनिवाल ने बताया कि अदिति अपनी सहेलियों के साथ रोहतक आई थी। यहां आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का खेल देखने की ललक उन्हें यहां तक ले आई।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही सोनीपत की यह बेटी खुद भी अच्छी क्रिकेटर है। उनमें भविष्य की बेहतर क्रिकेट छिपी है। इसे इस तरह के प्रोत्साहन से बाहर निकाला जा सकता है। इसीलिए इस बेटी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को टूर्नामेंट के समापन पर वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ की प्राचार्य एवं एमडीयू खेल परिषद की अध्यक्ष डाॅ. राजवंती शर्मा ने सम्मानित किया।

अदिति ने भी मंच पर मिले इस सम्मान को अविस्मरणीय बताया है। उनका कहना है कि यह सम्मान हमेशा याद रहेगा और क्रिकेट की दुनिया में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।

28-एमडीयू में उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में अदि

28-एमडीयू में उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में अदि- फोटो : संगठन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed