फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU expelled accused law department student

Rohtak News: एमडीयू ने विधि विभाग के आरोपी छात्र को किया निष्कासित

Sat, 31 Aug 2024 03:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
MDU expelled accused law department student
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विधि विभाग में छात्र को चाकू मारने के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। आरोपी विद्यार्थी सुमित को विवि से निष्कासित कर दिया गया है। इधर, पुलिस ने किशु व सुमित इंदाैरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विधि विभाग में वीरवार को विद्यार्थियों के बीच चले चाकू मामले में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड की आपातकालीन बैठक हुई। यहां घटना पर चर्चा करते हुए कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने साफ कहा कि विवि प्रशासन अनुशासनहीनता, नियमों व विनियमों का उल्लंघन या हिंसा की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा। विवि प्रशासन अनुशासनहीनता को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। बोर्ड ने आरोपी छात्र सुमित को विवि से निष्कासित करने पर सहमति जताते हुए कहा कि उसने विश्वविद्यालय के अनुशासन को गंभीर रूप से क्षति पहुंचाई है। इस मामले में किसी भी तरह का समझौता भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति की वजह बन सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को एमडीयू के विधि विभाग में फ्रेशर पार्टी थी। इसमें दो पक्षाें में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी झगड़े में बदल गई। इस दौरान विद्यार्थी किशु व सुमित इंदौरा ने दीपक के साथ मारपीट की। दीपक ने वहां से निकलना चाहा तो सुमित ने रास्ता रोककर चाकू से चार बार वार किए। इससे दीपक घायल हो गया। अन्य छात्रों ने घायल को पीजीआई में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed