फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU employees won the cricket match by 75 runs

Rohtak News: एमडीयू कर्मचारियों ने 75 रन से क्रिकेट मुकाबला जीता

Mon, 06 May 2024 04:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
MDU employees won the cricket match by 75 runs
एमडीयू के सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच में खेलते कुलपति प्रो. र
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन एकादश और एमडीयू कर्मचारियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन एकादश ने टॉस जीतकर हुए पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एमडीयू कर्मचारियों की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए जवाब में जिला प्रशासन की टीम 111 रन ही बना सकी। इस प्रकार एमडीयू कर्मचारियों ने यह मुकाबला मैत्री मैच 75 रनों से अपने नाम किया। इस मैच का शुभारंभ कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन शैली का आधार है। जिला उपायुक्त अजय कुमार ने कहा लोकसभा चुनाव में हर वोटर मतदान करे। कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया एमडीयू में विभिन्न कार्यक्रमों में मतदान शपथ दिलाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा और प्रतिष्ठित क्रिकेट मेंटर भैरोदत्त ने अंपायरिंग का निर्वहन किया। खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने मैच का समन्वयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed