फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU employees' strike temporarily suspended after assurance

Rohtak News: आश्वासन के बाद एमडीयू के कर्मचारियों का धरना अस्थायी स्थगित

Thu, 28 May 2026 07:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 May 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
MDU employees' strike temporarily suspended after assurance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू प्रशासन और कर्मचारी संघ के बीच आठ दिनों से चल रहा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद कर्मचारी संघ ने अपना धरना अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।

शाम करीब 4 बजे कुलसचिव कार्यालय में संघ का प्रतिनिधिमंडल बैठक में शामिल हुआ। संघ प्रधान सुरेश कौशिक के नेतृत्व में बनी कमेटी में उपप्रधान प्रेम सजवान, महासचिव डॉ. विजय पाल धनखड़, सह सचिव राजकुमार रंगा, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

कुलसचिव और प्रतिनिधिमंडल के बीच सभी मांगों पर चर्चा हुई। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय में मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आम सभा की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। आंदोलन दोबारा शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले दिन में पूर्व प्रधान दयानंद छिकारा अपने साथियों सहित धरनास्थल पर पहुंचे और समर्थन दिया। धरने में स्थापना शाखा (नॉन-टीचिंग) के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन
कुलसचिव ने डिमांड चार्टर सहित लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही इन मांगों पर विस्तृत चर्चा के लिए जल्द ही अलग से बैठक बुलाने की बात कही। इस आश्वासन के बाद संघ ने फिलहाल धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।

परीक्षाओं को देखते हुए लिया फैसला
संघ प्रधान सुरेश कौशिक ने बताया कि विश्वविद्यालय में चल रही परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए धरना अस्थायी स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। कर्मचारियों और विश्वविद्यालय के हितों को देखते हुए धरना अस्थायी रूप से रोका गया है।


मांगें पूरी न होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी
संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय में मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आम सभा की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी और आंदोलन दोबारा शुरू किया जा सकता है। धरने में स्थापना शाखा (नॉन-टीचिंग) के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed