{"_id":"6967fdad8e4d4cbc0d045ee3","slug":"mdu-defeated-csjmu-kanpur-by-118-runs-rohtak-news-c-17-roh1020-794397-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू ने सीएसजेएमयू कानपुर को 118 रनों ने हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू ने सीएसजेएमयू कानपुर को 118 रनों ने हराया
विज्ञापन
07...एमडीयू में चल रही नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के मैच में बल्लेबाजी
रोहतक। तनिषा के शानदार शतक की बदौलत महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की महिला क्रिकेट टीम ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट महिला प्रतियोगिता में सीएसजेएमयू कानपुर को 118 रन से हरा कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
एमडीयू के खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में बुधवार को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले का उद्घाटन भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ. शरणजीत कौर ने किया।
एमडीयू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 1 विकेट खोकर 202 रन बनाए। इसमें तनीषा ने 136 रनों की शानदार पारी खेली। निशु सिंह ने 66 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू कानपुर की टीम एमडीयू के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी व पूरी टीम 84 रनों पर आउट हो गई। दूसरे मुकाबले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने दिल्ली विश्वविद्यालय को 21 रन से हराया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम 20 ओवर में 80 रन पर 9 विकेट ही बना सकी।
एक अन्य मैच में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर ने आईआईएमटी मेरठ को 7 विकेट से पराजित कर दिया। आईआईएमटी मेरठ की टीम 54 रन ही बना सकी।
दिन के चौथे मुकाबले में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने आईआईएलएम मेरठ को 9 विकेट से मात दी। मेरठ की टीम 60 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस मौके पर निदेशक खेल डॉ. शकुंतला बेनीवाल, सहायक निदेशक खेल डॉ. तेजपाल, एआईयू पर्यवेक्षक डॉ. नफीस अहमद, क्रिकेट कोच मुकेश गोयल सहित अन्य खेल अधिकारी व कोच आदि उपस्थित रहे।