फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU adamant, doctors will stay in private hotels

एमडीयू जिद पर अड़ा, निजी होटल में ठहरेंगे डॉक्टर

Sun, 17 May 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
MDU adamant, doctors will stay in private hotels
रोहतक। एमडीयू व पीजीआईएमएस सिस्टर यूनिवर्सिटी सोमवार को उपायुक्त के आमने-सामने होंगे। क्योंकि कोरोना के संक्रमित मरीजों का उपचार कर रहे पीजीआईएमएस के डॉक्टरों को ठहरने के लिए एमडीयू का फैकल्टी हाउस चाहिए और एमडीयू इसके लिए एतराज कर रहा है। इसके लिए रविवार को हरियाणा स्टेट टीचर मेडिकल एसोसिएशन, रोहतक व पीजीआईएमएस की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने अलग-अलग मीटिंग करके महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के इस निर्णय का कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन

एचएसएमटीए के प्रधान डॉ. आरबी जैन, सचिव डॉ. वरूण अरोड़ा व आरडीए के प्रधान डॉ. कुणाल गाबा व जनरल सेक्टरी डॉ. बलजीत सिंह ने कहा एक तरफ देश में कोरोना वॉरियर्स के लिए फूल बरसाए जा रहे हैं व तरह-तरह तरह से उनका धन्यवाद व्यक्त किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ हमारी पड़ोसी यूनिवर्सिटी जिसने अपने जरूरत के हिसाब से अपने कर्मचारियों व छात्रों के लिए रिसर्च व इलाज के लिए पीजीआईएमएस के साथ एमओयू किया है, आज वही एमडीयू पीजीआईएमएस के डॉक्टर और स्टाफ को जरूरत पड़ने पर कदम पीछे खींच रहा है। एमडीयू के टीचर, छात्र व नॉन टीचिंग एसोसिएशन ने एक अधिवेशन पास करवा दिया है कि पीजीआई में ड्यूटी पर लगे डॉक्टरों, स्टाफ नर्स व अन्य कर्मचारियों को एमडीयू के फैकल्टी हाउस में नहीं रुकने दिया जाएगा। इससे हमें दुख है कि हम अपने परिवार से दूर रहकर अपनी जान हथेली पर रखकर मरीजों की सेवा कर रहे हैं, दूसरी तरफ एमडीयू हमारा मनोबल गिरा रहा है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। डॉ. बलजीत सिंह ने कहा कि एमडीयू को ऐसे समय में अपना फैकल्टी हाउस ही नहीं अपने हॉस्टल भी करोना वॉरियर्स के लिए खोल देने चाहिए थे, लेकिन उन्होंने अपना असली चेहरा दिखाते हुए साफ साफ मना कर दिया कि वे किसी भी कोरोना वॉरियर्स को एमडीयू में एंट्री नहीं देंगे।
विज्ञापन

बोले अधिकारी
एमडीयू का फैकल्टी हाउस न मिलने के चलते निजी होटल में डॉक्टरों को रखा गया है। सोमवार को उपायुक्त के समक्ष बात होगी, इसके बाद कोई हल निकलेगा। क्योंकि कोरोना के मरीज की एक सप्ताह ड्यूटी करने के बाद डॉक्टर, नर्स व स्टाफ को क्वारंटीन करना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रोहतास कंवर यादव, निदेशक, पीजीआईएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed