फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MBBS student dies due to suffocation in toilet

Rohtak News: शौचालय में दम घुटने से एमबीबीएस छात्र की मौत

Mon, 25 Mar 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 25 Mar 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
MBBS student dies due to suffocation in toilet
बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर स्थित टाटा वैल्यू होम्स में रहने वाले एक एमबीबीएस छात्र की घर के शौचालय में दम घुटने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत नूना माजरा स्थित अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एचएल सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि छात्र की मौत घर के शौचालय में दम घुटने के कारण हुई है। छात्र की पहचान श्रेष्ठ के रूप में हुई है। उसकी उम्र 20-21 वर्ष बताई गई है। वह एमबीबीएस में प्रथम वर्ष का विद्यार्थी था। छात्र श्रेष्ठ की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक श्रेष्ठ दो बहनों का इकलौता भाई था। एचएल सिटी चौकी पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए कार्यवाही की है। पुलिस ने रविवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed