Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Mayor will recommend to Chief Minister and Home Minister for high level investigation
{"_id":"6192afa8c92061447201ac79","slug":"mayor-will-recommend-to-chief-minister-and-home-minister-for-high-level-investigation-rohtak-news-rtk629948860","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर करेंगे उच्चस्तरीय जांच के लिए मुख्यमंत्री व गृह मंत्री को संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर करेंगे उच्चस्तरीय जांच के लिए मुख्यमंत्री व गृह मंत्री को संस्तुति
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में पार्षदों के साथ बैठक करते मेयर मनमोहन गोयल । संवाद
Link Copied
प्रॉपर्टी टैक्स व बिल्डिंग ब्रांच में भ्रष्टाचार के आरोपों की आई जांच रिपोर्ट पर सोमवार को फिर पार्षदों ने मेयर से कड़ी आपत्ति जताई है। तय हुआ कि मंगलवार को पार्षद लिखित आपत्ति मेयर को सौंपेंगे, जिसे उच्च स्तरीय जांच के लिए मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के पास भेजा जाएगा। संभव है कि जल्द मेयर के नेतृत्व में पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री से मिलने जाएगा।
विज्ञापन
पार्षदों ने 28 सितंबर को सदन का बहिष्कार करके प्रॉपर्टी टैक्स व बिल्डिंग ब्रांच में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। तीन दिन धरना-प्रदर्शन के बाद जांच सीटीपी (सीनियर टाउन प्लानर) केके वार्ष्णेय को सौंपी गई। सीटीपी ने विगत दिनों नगर आयुक्त को रिपोर्ट सौंपी। जिसमें जेडटीओ जगदीश चंद्र शर्मा, लिपिक विशाल, देवेंद्र, दिनेश, कमल, बेलदार सचिन व अमित को दोषी माना गया। जांच रिपोर्ट मिलने पर पार्षदों ने कड़ी आपत्ति जताई। आरोप लगाया कि जांच में भेदभाव करके चहेतों को बचाया गया है। इसको लेकर सोमवार को फिर पार्षदों ने मेयर मनमोहन गोयल से निगम कार्यालय में मुलाकात करते हुए जांच रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताई। पार्षदों ने कहा कि जांच में निर्दोषों को फंसाया गया है जबकि चहेतों को क्लीन चिट दी गई है। आरोपों की दोबारा से उच्च स्तर से जांच कराई जाए। इस पर मेयर ने पार्षदों से मांग पत्र देने के लिए कहा ताकि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को जांच की संस्तुति की जा सके। इस पर पार्षदों ने मंगलवार को एकजुट होकर पत्र देने का भरोसा दिया। वहीं, मेयर ने पार्षदों के साथ जल्द ही गृह मंत्री से मिलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।