{"_id":"5ffca2ec8ebc3e2e2616e999","slug":"mayor-said-we-will-make-the-municipal-corporation-self-sufficient-by-selling-land-rohtakcity-news-rtk5904410184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर बोले- हम जमीन बेचकर नगर निगम को बनाएंगे आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर बोले- हम जमीन बेचकर नगर निगम को बनाएंगे आत्मनिर्भर
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते मेयर मनमोहन गोयल साथ में सीनियर डिप्टी मेयर राजकुमार सहगल और डिप्टी मे?
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। शहर की सरकार के गठन को दो साल पूरे हो गए। मेयर सोमवार को जब निगम की दो साल की उपलब्धियां गिनाकर कह रहे थे कि अमृत योजना से शहर में पानी व सीवरेज की व्यवस्था बदल रही है। सोनीपत रोड पर निगम की जमीन मिली है, जिसमें शोरूम बनाकर बेचकर व दूसरे माध्यमों से नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। ठीक उसी समय भाजपा की महिला पार्षद कंचन के पति अशोक खुराना अपने आवास पर सीएम को पत्र लिख रहे थे। लिखा, शहर के लोग अब भी दूषित पानी पीने को मजबूर, जनता में हो रही सरकार की छवि खराब। इसके अलावा किसान आंदोलन पर भी भाजपाई सीनियर व डिप्टी मेयर एकमत नहीं है। जनवरी 2019 को नगर निगम मेयर व 22 पार्षदों ने पद की शपथ ली थी। इसी उपलक्ष्य में मेयर के आवास पर सोमवार को मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल व डिप्टी मेयर अनिल कुमार एकत्रित हुए और मीडिया के सामने दो साल की उपलब्धियां रखीं।
....
ये गिनाई मेयर ने उपलब्धियां
- सभी 22 वार्डों में 7600 स्ट्रीट लाइट लगाई गईं।
- गांव खेड़ी साध में कई सालों से बंद पड़ी पानी की व्यवस्था को पुन: आरंभ करवाया गया।
-अमृत योजना के तहत सीवर और पानी की व्यवस्था नगर निगम के क्षेत्र में आने वाले गांव तक पहुंचाई गई है।
-खोखरा कोट बस्ती में भी सीवर व पानी की व्यवस्था की गई है।
- अमृत योजना के तहत सभी गांव में 50 किलोमीटर से अधिक सीवर व पानी की लाइन बिछाई गई है।
- स्वच्छता अभियान में रोहतक ने लगातार दूसरे साल प्रदेेेश में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 35वां स्थान रहा।
- 50 पार्कों में जिम स्थापित किए गए।
- बरसाती पानी की निकासी के लिए 12.5 करोड़ की लागत से पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू।
- लगातार दूसरे साल शहर ओडीएफ प्लस घोषित।
- हर जरूरी स्थान पर शौचालय बनाए गए।
---
दूषित पानी पीने को मजबूर शहरवासी, जनता में हो रही सरकार की छवि खराब : खुराना
किसान आंदोलन पर सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल ने कहा कि दिल्ली के बार्डर पर बाहरी किसान बैठे हैं। हरियाणा का किसान नहीं है। वहीं, मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि सरकार दो कदम चली है, अब किसानों को भी दो कदम चलकर बातचीत करनी चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान निकलेगा। जबकि डिप्टी मेयर अनिल कुमार ने कहा कि, बार्डर पर म्हारा किसान भी बैठा हुआ है। सरकार किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे।
............
चार साल में शहर को शुद्ध पानी तक नहीं मिला, छवि खराब हो रही सरकार की
निगम के वार्ड नंबर 13 से भाजपा की महिला पार्षद कंचन खुराना के पति अशोक खुराना ने सीएम को पत्र लिखा है कि चार साल में शहरवासियों को पीने का शुद्ध जल तक नहीं मिल सका है। इससे जनता में सरकार की छवि खराब हो गई है। उन्होंने कहा है कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए अधिकारी गंभीर नहीं हैं। जनस्वास्थ्य व सिंचाई विभाग में तालमेल का अभाव है जिसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। हर महीने कई कई दिन तक जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा जल आपूर्ति नहीं की जाती। शहर के कई क्षेत्रों में नियमित रूप से सीवरयुक्त गंदा पानी आता है। शिकायत करने के बावजूद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुनवाई नहीं करते। पानी की पाइप लाइन के फाल्ट ढूंढने के लिए सड़कें तोड़ी जाती हैं, लेकिन उनको कई माह तक ठीक नहीं किया जाता। गड्ढे खोदकर उनको भरा नहीं जाता। शहर की जनता को मजबूरी में महंगे सबमर्सिबल लगवाने पड़ रहें हैं, लेकिन जमीन के नीचे का पानी खराब है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। ऐसे में सीएम से आग्रह है कि वे शहरवासियों को शुद्ध पेयजल सप्लाई करवाने के लिए आगे आएं।