फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ...Maya suddenly gasped for breath and screamed, "Didi, save me!"

Rohtak News: ...माया की अचानक फूल गई सांस, चिल्लाई- दीदी मुझे बचाओ

Wed, 24 Jun 2026 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 24 Jun 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
...Maya suddenly gasped for breath and screamed, "Didi, save me!"
रोहतक। करौंथा की माया धनखड़ (15) होनहार तैराक थीं। पहले दो बार 100 मीटर चौड़े तालाब को तैर कर पार कर चुकी माया ने तीसरी बार फिर इसे पार करने का निर्णय लिया। जैसे ही वह 50 मीटर दूर गई तो उनकी सांस फूलने लगी। बचाव के लिए वह चिल्लाई भी कि दीदी मुझे बचाओ लेकिन कोच पूजा के पहुंचने तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

मृतका के पिता जयप्रकाश ने बताया कि तीसरी बाद जब पूजा तालाब में तैरने गई तो उसकी सांस फूल गई। मदद को कोच पूजा धनखड़ व अन्य साथी नौका से मौके पर पहुंचे। वे माया को बाहर निकालकर लाए। पेट का पानी निकालकर प्राथमिक उपचार भी दिया। उस समय माया बेहोश हो चुकी थी। उसे पीजीआई ले गए लेकिन बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

तीन माह पहले मिली थी गांव की अकादमी को मान्यता, कोच के तौर पर मानदेय देता है खेल विभाग
खिलाड़ी माया धनखड़ के पिता जयप्रकाश ने बताया कि गांव की बेटी पूजा धनखड़ अंतरराष्ट्रीय स्तर की नौकायन की खिलाड़ी है। वह गांव में अकादमी चलाती है। गांव की 10 से 15 बेटियां नौकायन सीख रही हैं। तीन माह पहले ही खेल विभाग से उनकी अकादमी को मान्यता मिली थी। विभाग की ओर से 25 हजार रुपये मासिक कोच के तौर पर पूजा को मानदेय दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर और सब-जूनियर स्पर्धा में भाग ले चुकी थीं माया
पिता जयप्रकाश ने बताया कि अकादमी के चार प्रशिक्षु माया (15), खुशी (14) और रितेश (16) ने 23-24 मई को करनाल में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर और सब-जूनियर चैंपियनशिप 2025-26 के लिए चयन परीक्षण उत्तीर्ण की थी। इसमें वह दूसरे स्थान पर रही थी। जून में 10 दिन पहले छतीसगढ़ के रायपुर में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इसमें उनकी टीम 7वें स्थान पर रही थी।

नवंबर में खेल सुविधाओं की कमी से बॉस्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की हुई थी मौत
जिले में खेल सुविधाओं की कमी से सात माह में खिलाड़ी की यह दूसरी मौत है। नवंबर 2025 में बॉस्टकेटबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हार्दिक राठी की पोल गिरने से मौत हो गई थी।
तीन बहन-भाई में सबसे बड़ी थी माया, पिता करते हैं दूध बेचने का काम
जयप्रकाश धनखड़ दूधिया के तौर पर काम करते हैं। उनके पास दो बेटी व एक बेटा हैं। एक साल पहले सबसे बड़ी बेटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैराक बनाने का निर्णय लिया है। बेटी माया भी होनहार नौकायन खिलाड़ी बन गई थी।


करौंथा गांव में महिला खिलाड़ी की मौत की सूचना मिली है। उनकी परिजनों से बात हुई है खिलाड़ी तालाब में अभ्यास करते समय डूब गई। वह नर्सरी के माध्यम से प्रेक्टिस करती थी।
- अनूप सिंह, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed