फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mathematician Srinivasa Ramanujan remembered

Rohtak News: गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को याद किया

Mon, 23 Dec 2024 06:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
Mathematician Srinivasa Ramanujan remembered
सोनीपत। सेक्टर-12 में प्राध्यापक दिलबाग सिंह, सामाजिक कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों ने गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जयंती हर्षोल्लास से मनाई। एमएससी गणित अर्पित सिंह का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि भारत में हर वर्ष महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

अर्पित सिंह ने बताया कि रामानुजन ने बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के बावजूद गणित के लगभग साढ़े तीन हजार सिद्धांत बनाए थे। टीबी जैसी भयावह बीमारी के कारण उन्होंने मात्र 32 वर्ष की अल्प आयु में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके अतुलनीय योगदान के लिए गणितीय इतिहास में उनका नाम हमेशा के लिए अमर हो गया। उन्हें पाश्चात्य विद्वानों आर्किमिडिज, काले फ्रेडरिक गौस और लियोनार्ड मूलर के बराबर का दर्जा मिला है। निरीक्षक क्षितिज आयकर ने बताया कि गणित के क्षेत्र में श्रीनिवास रामानुजन की तरफ से दिए गए अहम योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2012 में उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। तब से हर वर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। इस दौरान पहलवान हवा सिंह आंतिल, रंधावा मान, प्रधान सुरेश वत्स, पवन पालीवाल गणित अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed