फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mason murder case: Four including two women in custody, may be revealed today

राजमिस्त्री हत्याकांड : दो महिला समेत चार हिरासत में, आज हो सकता है खुलासा

Sat, 04 Jan 2025 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mason murder case: Four including two women in custody, may be revealed today
गद्दीखेड़ी के सनसनीखेज राजमिस्त्री हत्याकांड की गुत्थी किसी भी समय सुलझ सकती है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि वारदात में छह लोग शामिल थे। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा। किसी के हिरासत में होने या गिरफ्तारी की बात से अभी इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, राजमिस्त्री परजीत उर्फ तांगा घर से 28 दिसंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। परिजन उसी दिन से लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को राजमिस्त्री का शव गांव के पास खेत में दबा हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजमिस्त्री के सिर व गर्दन पर गहरे चोट के निशान थे। थाना बहु अकबरपुर पुलिस ने दो महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के पीछे करीबी का हाथ होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से कड़ी जोड़नी बाकी रह गई है। इसमें कई चौंकाने वाले राज सामने आ सकते हैं, इसलिए एक-एक कदम फूंक फूंक कर रखा जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed