फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Masked miscreants looted businessman by showing Sampla's pistol

Rohtak News: नकाबपोश बदमाशों ने सांपला के पिस्तौल दिखाकर व्यापारी को लूटा

Wed, 30 Aug 2023 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants looted businessman by showing Sampla's pistol
घटना का सीसीटीवी फुटेज।
रोहतक/सांपला। सांपला के किराना व्यापारी एवं भाजपा नेता सुखबीर दूहन को पिस्तौल दिखाकर सोमवार की रात 12 बजे तीन बाइक सवार बदमाश 18 हजार की नकदी व दो मोबाइल फोन लूटकर ले गए। वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चुलियाना गांव निवासी सुखबीर दूहन ने बताया कि उसकी रोहतक-बहादुरगढ़ रोड पर किराना की दुकान है, जहां उसका साथी राजस्थान निवासी रामनिवास काम करता है। सोमवार रात वे दुकान बंद करके सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी दुकान के बाहर एक बाइक आकर रुकी। बाइक से दो युवक नकाबपोश युवक नीचे उतरे, जबकि तीसरा बाहर बाइक लेकर खड़ा रहा। एक युवक के हाथ में पिस्तौल तो दूसरे ने चाकू ले रखा था। बोले, जो कुछ है निकाला दो। इसके बाद गल्ला खोलकर सारे पैसे निकाल दिए। जेब से भी पैसे निकाल दिए। जान से मारने की धमकी देकर उससे और उसके साथी रामनिवास का मोबाइल फोन भी छीन लिया। जाते समय आरोपी बाहर से दरवाजा बंद करके साढ़े 17 हजार की नकदी व दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर लूट का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed