फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Marriage of daughters at the age of 21 is not acceptable: Khap

21 साल की उम्र में बेटियों की शादी नामंजूर : खाप

Wed, 18 Dec 2024 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Marriage of daughters at the age of 21 is not acceptable: Khap
17सीटीके19..जाट भवन में बैठक करते खाप पंचायतों के सदस्य। संवाद
जाट भवन में पुराने रोहतक (रोहतक, सोनीपत, झज्जर) जिले की खाप पंचायत की अहम बैठक हुई। यहां संसद में आने वाले बिल के अनुसार लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने पर चिंतन किया गया। इस बिल में बेटियों की शादी 21 वर्ष करने का प्रस्ताव दिया गया है। खाप प्रतिनिधियों ने बैठक में देश, समाज व महिलाओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए इस बिल को समाज को हानि पंहुचाने वाला करार दिया। कहा कि 21 साल में बेटियों की शादी का फैसला मंजूर नहीं करेंगे।
विज्ञापन

खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि मेडिकल साइंस व समाजशास्त्र के अनुसार, लड़कियां, लड़कों से पहले वयस्क होती हैं, इसलिए विवाह की न्यूनतम आयु लड़की की 18 वर्ष व लड़के की 21 वर्ष निर्धारित की गई थी। वर्षों से यही परंपरा चली आ रही है। इसके परिणाम भी समाज हित व महिलाओं के हित में रहे हैं। देश की अधिकतर आबादी गांव व देहात में बसी हुई है। बड़ी आबादी गरीबी रेखा से नीचे है। ऐसे में लड़की की विवाह आयु 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने के भयंकर दुष्परिणाम होंगे। महिला सुरक्षा देश में बड़ी चिंता का विषय है। यह बिल महिलाओं को और अधिक असुरक्षित कर देगा। सदियों से चला आ रहा हमारा ताना-बाना तहस-नहस हो जाएगा।
विज्ञापन

सभी दलों के सांसदों से अपील- इस बिल का विरोध करें
वर्तमान को देखा जाए तो बच्चे जल्दी वयस्क हो रहे हैं। ऐसे में लड़कियों की शादी की आयु बढ़ाना मूर्खता है। खापें सभी दलों के सांसदों से अपील करती हैं कि इस बिल का विरोध करें या इस बिल के विरोध में खाप पंचायतों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर देशवाल खाप प्रधान संजय देशवाल, नांदल खाप प्रधान ओमप्रकाश नांदल, गठवाला खाप राष्ट्रीय महासचिव अशोक मलिक, हुड्डा खाप प्रवक्ता जगवंत हुड्डा, धर्मवीर पहलवान, सतगामा प्रधान श्रीपाल, जाट सभा प्रधान जयवीर ढुल, सुरेश बुधवार सुनारिया, धर्मवीर मलिक कलावड़, सूबेदार सुरेश नांदल जाट भवन भवन मैनेजर, सुभाष गोयत महम चौबीसी उपस्थित रहे।

17सीटीके19..जाट भवन में बैठक करते खाप पंचायतों के सदस्य। संवाद

17सीटीके19..जाट भवन में बैठक करते खाप पंचायतों के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed