{"_id":"68f2b245e7c9e367e703a55c","slug":"markets-are-buzzing-on-dhanteras-150-crore-worth-of-business-is-expected-rohtak-news-c-17-roh1020-747231-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: धनतेरस पर बाजार गुलजार...150 करोड़ के कारोबार की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: धनतेरस पर बाजार गुलजार...150 करोड़ के कारोबार की आस
विज्ञापन
46...रोहतक में दिल्ली रोड स्थित एक शोरूम में धनतेरस की पूर्व संध्या पर स्कूटी को पसंद करता ग्र
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। दिवाली से पहले धनतेरस पर बाजार गुलजार है। त्योहार को लेकर ग्राहकों में जोश बना हुआ है तो व्यापारी वर्ग भी धनतेरस के दिन बूम आने से उत्साहित है। इसके चलते ग्राहकों ने शुक्रवार को जमकर खरीदारी की। जिले में करीब 600 कारें, 1500 बाइक व आभूषण का अग्रिम ऑर्डर बुक करा दिया है।
शनिवार को इस सामान की डिलीवरी होनी है। ऐसे में बाजार में करीब 150 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। शुक्रवार को भी 500 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों व बाइकों की बिक्री से अच्छा खासा कारोबार रहा।
शुक्रवार को देर रात तक ग्राहक दुकानों पर नजर आए। ग्रामीण इलाके से सुबह 8 बजे से ही लोगों का आगमन शुरू हो गया। इसके चलते शहर का किला रोड बाजार, शौरी क्लॉथ मार्केट, चमेली बाजार, डीपार्क, गांधी नगर, रेलवे रोड, ज्वेलर्स गली समेत विभिन्न शोरूमों व आभूषण विक्रेताओं के यहां ग्राहकों का हुजूम लगा रहा।
विज्ञापन
त्योहार पर किसी ने खरीदारी की तो किसी ने धनतेरस के लिए सामान की अग्रिम बुकिंग कराई। इसमें कार, बाइक, इलेक्ट्रिक वाहन, बर्तन, इलेक्ट्रिक गैजेट्स के अलावा अन्य उपकरण व जरूरी चीजें शामिल हैं।
इलेक्ट्रिक वाहनों की होलसेल व रिटेल डिस्ट्रीब्यूटर नीलम टुनवाल ने बताया कि शुक्रवार को 100 इलेक्ट्रिक वाहन बिके। होलसेल व रिटेल का भी करीब तीन करोड़ का कारोबार रहा। धनतेरस पर अच्छे कारोबार की आस है। अब तक 1500 इलेक्ट्रिक वाहनों की अग्रिम बुकिंग हो चुकी है।
जिले में 40 डिस्ट्रीब्यूटर हैं। इनका आंकड़ा भी जोड़ें तो त्योहार पर बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर उतरेंगे। ग्राहकों की खरीदारी में रुचि ने सप्ताह भर पहले तक शांत पड़े बाजार में अब जान डालने का काम किया है।
कार शाेरूम के जीएम पवन खत्री ने बताया कि कंपनी की दिनभर में 100 कारें डिलीवरी का अग्रिम ऑर्डर मिला है। शनिवार को डिलीवरी दी जाएगी। धनतेरस पर भी नए ऑर्डर आने की उम्मीद है। शहर में दस बड़े कार शोरूम हैं। यहां से शनिवार को करीब 600 कारें डिलीवर होनी हैं। ये कारें दस से 30 लाख रुपये कीमत तक की हैं। औसतन 15 लाख की एक कार के हिसाब से करीब 90 करोड़ रुपये का कार कारोबार का अनुमान है।
सराफा कारोबारी योगेश ने बताया कि लोग ऑर्डर पर चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां बनवा रहे हैं। चांदी महंगी है। इसका खरीद पर असर नहीं है। पिछले साल 10 ग्राम चांदी का सिक्का 1200 का था। इस साल सिक्का 2100 रुपये का मिल रहा है। इनके अलावा लोग चांदी की पायल, रिंग्स, पेंडेंट सेट खूब पसंद कर रहे हैं। ग्राहक अपने बजट अनुसार चांदी की वस्तुएं बनवा रहे हैं।