फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   March taken out in protest against the decreasing budget of science and education

Rohtak News: विज्ञान और शिक्षा के घटते बजट के विरोध में मार्च निकाला

Sun, 24 Aug 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
March taken out in protest against the decreasing budget of science and education
इंडिया मार्च फॉर साइंस और ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के सदस्य विज्ञान मार्च निकालते हुए। स्रोत: सो - फोटो : स्वयं
रोहतक। इंडिया मार्च फॉर साइंस और ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी ने विज्ञान मार्च का आयोजन किया। यह मार्च मेडिकल मोड़ से शुरू होकर डी पार्क तक गया। इसका उद्देश्य विज्ञान और शिक्षा के घटते बजट, जलवायु परिवर्तन, समाज में फैल रही अवैज्ञानिक सोच के खिलाफ जागरूक करना था।
विज्ञापन

इंडिया मार्च फॉर साइंस के संयोजक हरीश कुमार सैनी ने कहा कि पूरी दुनिया में विज्ञान और अनुसंधान का बजट लगातार कम हो रहा है जबकि इसका उपयोग मानवता के कल्याण के बजाय विनाश के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और प्राकृतिक संसाधनों के अनियंत्रित दोहन पर चिंता जताई। ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के सदस्य चंचल घोष ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम का चक्र बिगड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पहाड़ों में बादल फटने की घटनाओं को इसका परिणाम बताया। समाज में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने और अवैज्ञानिक विचारों के प्रसार पर रोक लगाने की मांग की। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए साक्ष्य आधारित नीतियां बनाने, शिक्षा बजट में वृद्धि करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed