{"_id":"6aa7117a5a33d90b45043334","slug":"manveer-rana-secured-second-place-in-archery-rohtak-news-c-17-roh1019-920162-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आर्चरी में मनवीर राणा ने पाया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आर्चरी में मनवीर राणा ने पाया दूसरा स्थान
विज्ञापन
16 आर्चरी टीम इंचार्ज एवं विद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. जनक राज के साथ खिलाड़ी मनवीर राणा। स्रोत
रोहतक। भैयापुर लाढ़ौत स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र एवं प्रतिभावान आर्चरी खिलाड़ी मनवीर राणा ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल व्यक्तिगत द्वितीय स्थान हासिल किया। 11 से 13 सितंबर तक जींद के किनाना में आयोजित 59वीं हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूल आर्चरी प्रतियोगिता में मनवीर ने रोहतक जिले का प्रतिनिधित्व किया।
इस उपलब्धि के आधार पर अब मनवीर महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली स्कूल नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से हिस्सा लेंगे। इससे पहले उचाना में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर आर्चरी प्रतियोगिता में उन्होंने अंडर-19 कंपाउंड इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2025 में एसजीएफआई की राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता में भी मनवीर कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं।
विद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. जनक राज ने कहा कि मनवीर की मेहनत और अनुशासन अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उनकी उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक समेत स्कूल प्रबंधन और खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।