फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manish died in suspicious condition fter donating blood in Rohtak, family members sat on strike with body

Rohtak: रक्तदान के बाद संदिग्ध हालत में मनीष की मौत, शव के साथ परिजन धरने पर बैठे

Tue, 24 Oct 2023 06:42 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 24 Oct 2023 06:42 PM IST
सार

सोनीपत के गांव मुढ़लाना निवासी 30 वर्षीय मनीष ने सोमवार को रोहतक के एक निजी अस्पताल में रक्तदान किया था। रक्तदान के बाद मनीष अपने घर पर चला गया। यहां उसकी तबीयत खराब हो गई। इस कारण परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Manish died in suspicious condition fter donating blood in Rohtak, family members sat on strike with body
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के शीला बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार शाम परिजनों ने हंगामा कर दिया। यहां रक्तदान के बाद सोनीपत के युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इससे गुस्साए परिवार ने अस्पताल के बाहर सड़क पर शव रख धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के गांव मुढ़लाना निवासी 30 वर्षीय मनीष ने सोमवार को रोहतक के एक निजी अस्पताल में रक्तदान किया था। रक्तदान के बाद मनीष अपने घर पर चला गया। यहां उसकी तबीयत खराब हो गई। इस कारण परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए खानपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


खानपुर ले जाते समय रास्ते में मनीष ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के चलते परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि रक्तदान के दौरान भी मनीष को चक्कर आए, लेकिन डॉक्टरों ने लापरवाही बरती। अब इस मामले की जांच की जाए व लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी मांग को लेकर वह शाम को अस्पताल के बाहर सड़क पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। देर शाम तक प्रदर्शन जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed