{"_id":"65de367daae38f473409d634","slug":"mangalamukhi-performed-sehra-bandhai-ritual-rohtak-news-c-17-roh1020-370401-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंगलामुखियों ने निभाई सेहरा बंधाई की रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंगलामुखियों ने निभाई सेहरा बंधाई की रस्म
Wed, 28 Feb 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी रोड स्थित अखिल भारतीय मंगलामुखी सम्मेलन की ओर से आयोजित 10 दिवसीय महायज्ञ के आठवें दिन मंगलवार को सेहरा बंधाई की रस्म निभाई। ढोल के साथ नाच गाना कर देर रात तक आयोजन किया गया व रस्म धूमधाम से मनाई गई। उत्तर प्रदेश के थाना भवन से आई मंगलामुखी पिंकी नायक, बाबा भाई, वंदना ने विधि विधान के साथ सेहरा बंधाई की रस्म निभाई। चांदी की बंदरवाल चौखट पर लगाया गया। इस मौके पर उत्तराखंड पूर्व राज्यमंत्री व मंगलामुखी समाज अध्यक्ष रजनी रावत, मंगलामुखी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कमल नायक, लाली नायक ने शिरकत की। महामंडलेश्वर उर्मिला नंद गिरी महाराज की देखरेख में रस्म निभाई गई। अवसर में हजारों की तादाद में मंगलामुखी समाज मौजूद रहा।
विज्ञापन