{"_id":"68545de352f5eaf2330d9b84","slug":"mandi-chowkidars-have-not-received-salary-for-17-months-rohtak-news-c-17-roh1020-675555-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंडी चौकीदारों को 17 माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंडी चौकीदारों को 17 माह से नहीं मिला वेतन
Fri, 20 Jun 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
19सीटीके55... रोहतक की नई अनाज मंडी में वेतन न मिलने से विरोध प्रदर्शन करते कच्चे चौकीदार। संवा
रोहतक। मंडियों में अनाज की देखभाल करने वाले कच्चे चौकीदारों का करीब 17 माह किए गए काम का वेतन रुका हुआ है। चौकीदारों का कहना कि 2023 के बाद से मंडी में काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वेतन नहीं दिया जा सका है।
नई अनाज मंडी में सत्र 2024-24, 2024-25 व 2025-26 के रबी सीजन में चौकीदार कर रहे कच्चे कर्मचारियों को वेतन न मिलने से दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। कर्मचारियों का कहना कि यह समस्या केवल रोहतक नई अनाज मंडी नहीं, बल्कि प्रदेश की सभी मंडियों में चौकीदार का काम कर रहे कर्मचारियों से साथ चल रही है।
कई बार जिला खाद्य आपूर्ति विभाग और मुख्यालय को शिकायत दी जा चुकी है। जयदीप व राहुल ने बताया कि अभी तक करीब 60 कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इसमें सत्र 2023-24 में 15 हजार 450, सत्र 2024-25 में 16 हजार 250 व सत्र 2025-26 में 17 हजार 550 रुपये प्रति चौकीदार वेतन दिया जाना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
वर्जन
हमारे संज्ञान में कर्मचारियों के वेतन का मामला है। मुख्यालय में चौकीदारों को वेतन दिए जाने के लिए पत्र भेजा चुका है।
- वीरेंद्र कुमार, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक।
-- -- -- -- -- --
खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से साल 2023 के बाद का कोई पैसा नहीं मिला है। गरीब परिवारों से हैं। घर चलाने के लिए रुपये तक नहीं हैं, सरकार वेतन जारी करे।
- नरेश।
-- -- -- -- -- -- -
फोटो :
कच्चे चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। तीन साल में 17 माह का वेतन अटका हुआ है। जिले के कच्चे चौकीदारों को कुल 16 लाख रुपये से अधिक वेतन का इंतजार है।
- अशीष।