फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manager of Bahalba Cooperative Society accused of embezzling compensation amount

Rohtak News: बहलबा सहकारी समिति के प्रबंधक पर मुआवजा राशि हड़पने का आरोप

Wed, 17 May 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 17 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Manager of Bahalba Cooperative Society accused of embezzling compensation amount
बहलबा सहकारी समिति के सामने हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
महम
विज्ञापन

द बहलबा सहकारी समिति में पिछले कई सालों से अव्यवस्था है। गबन के आरोप में सस्पेंड चल रहे प्रबंधक को जहां उच्चाधिकारियों ने बहाली के आदेश दिए हैं, वहीं पुराने प्रबंधक अपना चार्ज छोड़ने को तैयार नहीं हैं। पिछले कई दिनों से बहलबा में ग्रामीणों व बैंक कर्मचारियों की आपस में खींचतान चल रही है। बुधवार को प्रबंधक और ग्रामीणों में नोक झोंक हो गई। मामला बढ़ता देख प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पूर्व सरपंच मनोज अहलावत ने आरोप लगाया कि सहकारी समिति ने 2017 में बीमा कंपनी द्वारा किसानों को मुआवजे के रूप में दिए गए लगभग एक करोड़ 30 लाख रुपये में से 42 लाख रुपये गबन कर लिए। नई समिति का गठन होने के बाद यह मामला सामने आया कि 42 लाख रुपये सिर्फ कागजों में ही किसानों को बांट दिए गए। जब इसकी सूची गांव के किसानों तक पहुंची तो जिन किसानों के नाम से रकम निकाली गई थी उनमें खलबली मच गई तथा सोसाइटी में आकर हंगामा कर दिया। इसके अलावा जिन किसानों के नाम पर मुआवजा आया हुआ है वे भी बैंक में अपनी रकम लेने के लिए पहुंच गए।
समिति के प्रधान बिजेंद्र अहलावत का कहना है कि उन्होंने किसानों के चेक काटने शुरू कर दिए जाने के बाद बैंक प्रबंधक ने किसानों को राशि देने से मना कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक कर्मचारी अधिकारियों के साथ मिलकर किसानों की राशि हड़प गए हैं और बची राशि को भी हड़पना चाहते हैंं।
विज्ञापन

निलंबित प्रबंधक को बहाली के आदेश के बाद भी नहीं मिल सका चार्ज
गबन के आरोप में निलंबित चल रहे एक प्रबंधक को उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद भी चार्ज नहीं दिया गया है। समिति सदस्यों ने बताया कि स्थिति यहां तक बनी हुई है कि पुराना और नया प्रबंधक दोनों ही पद पर अपना अपना हक जता रहे हैं। इस प्रकार बैंक का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे पास अभी तक किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं आई है। किसानों की राशि के गबन को लेकर जांच की जाएगी। निलंबित प्रबंधक के मामले में उच्चाधिकारियों के साथ पत्र व्यवहार किया जा रहा है।
मनोज, समिति निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed