फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Man arrested for swindling 8.54 lakh rupees

Rohtak News: उत्तराखंड व गुरुग्राम के लिए... 8.54 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for swindling 8.54 lakh rupees
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पुलिस ने ठगी के मामले में उत्तराखंड हाल गुरुग्राम के सेक्टर-17 निवासी सूरज को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर बैठे रुपये कमाने का झांसा देकर हुमायूंपुर निवासी राहुल से 8.54 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि राहुल की शिकायत पर 11 नवंबर 2025 को ठगी की एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पांच जून 2025 को राहुल की टेलीग्राम आईडी पर मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने राहुल को कंपनियों का प्रचार करने का काम करने की बात कही। कहा, इसके जरिए वह घर बैठे रुपये कमा सकता है।
विज्ञापन

इसके लिए राहुल को अलग-अलग उत्पादों के लिए प्लेटफॉर्म पर फीडबैक देकर स्क्रीनशॉट ग्रुप में शेयर करने पर 900 से 1500 रुपये देने के लिए कहा गया। वह उनके झांसे में आ गया और भेजे गए लिंक पर क्लिक कर आईडी बना ली। उनके कहे अनुसार टास्क पूरे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा टास्क पूरा करने के लिए राहुल को 10 हजार रुपये का रिचार्ज करने के लिए कहा गया। इस पर उसके खाते में रुपये भेजे गए। टास्क पूरा करने पर ठगों ने 16,248 रुपये भेज दिए। इसके बाद तीन टास्क पूरा करने के लिए कहा गया। यह 20,143, 20,000 व 92,422 रुपये के रहे।

राहुल ने उनके कहे अनुसार अलग-अलग टास्क के नाम पर उनके पास कुल 8,54,625 रुपये भेज दिए। बाद में रुपये निकालने की कोशिश की तो ठगों ने बहाने बताकर और रुपये भेजने की बात कही। इस पर राहुल को अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ और पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed