फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Malhan Cricket Academy won the match by 14 runs

Rohtak News: मल्हान क्रिकेट अकादमी ने 14 रनों से जीता मैच

Mon, 26 Jan 2026 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Malhan Cricket Academy won the match by 14 runs
झज्जर। शहर के बहादुरगढ़ रोड स्थित नेहरू काॅलेज क्रिकेट ग्राउंड में एनएससीए झज्जर और मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच अंडर-16 क्रिकेट मैच खेला गया। मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम 29.1 ओवरों में 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान निखिल ने 47 गेंदोंं में 56 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में परिकेत मलिक ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएससीए झज्जर की टीम 27.4 ओवरों में 132 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में मोहित बेहवाल ने 28 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में वंश फलसवाल ने पांच विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी निखिल काे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और वंश फलसवाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed