{"_id":"62b4c7b0aec8f50f1b0410d9","slug":"malaria-test-done-in-2627-houses-larvae-found-in-8-rohtakcity-news-rtk6503825110","type":"story","status":"publish","title_hn":"2627 घरों में की मलेरिया जांच, 8 में मिला लारवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2627 घरों में की मलेरिया जांच, 8 में मिला लारवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। उप सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. अनुपमा मित्तल के निर्देशन में मलेरिया के प्रति जागरूकता अभियान जारी है। सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को 5 वर्ष की आयु के बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाता है। टीकाकरण स्थान पर जाकर मलेरिया की स्क्रीनिंग व बुखार के मरीजों की ब्लड स्लाइड बनाने के आदेश दिए गए हैं। इन्हीं आदेशों के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जाकर लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया।
शहरी क्षेत्र में 215 ब्लड स्लाइड तैयार की गईं। वीरवार को टीम ने 2627 घरों में जांच की। इस दौरान 8 घरों में लारवा पाया गया। इनमें नेहरू कॉलोनी, संजय नगर, ऑउट रीच एरिया, कबीर कॉलोनी, गांधी कैंप व जनता कॉलोनी में एक-एक और शीतल नगर में 2 स्थानों पर लारवा मिला। इन सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। अभी तक कुल 237 नोटिस जारी किए गए हैं। प्रदीप कुमार व सोनिया की टीम ने फील्ड में जाकर मच्छर जनित रोगों के उत्पत्ति स्थान का पता लगाया। इस मौके पर वीरेंद्र, अनिल, कुलबीर, सुमित राठौर, सुरेश, प्रमोद, हंसराज सैनी, नरेश जांगड़ा, रविंद्र व राजेश कुमार मौजूद रहे।