{"_id":"655a693f362ac248a70d53b7","slug":"makeup-is-overshadowing-the-beauty-of-youth-rohtak-news-c-17-roh1020-296429-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युवाओं की खूबसूरती पर ग्रहण लगा रहा मेकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युवाओं की खूबसूरती पर ग्रहण लगा रहा मेकअप
विज्ञापन
रोहतक। युवाओं में बढ़ रहा मेकअप का प्रचलन चेहरे पर समय से पहले ही बुढ़ापा ला रहा है। बाजार में बिक रहे अलग-अलग प्रकार के क्रीम न केवल चेहरा बदरंग कर रहे हैं बल्कि संक्रमित भी कर रहे हैं।
जिला अस्पताल और पीजीआईएमएस के त्वचा रोग विशेषज्ञों ने बताया कि हर रोज 5 से 10 मरीज ऐसे आ रहे हैं जो चेहरे पर संक्रमण या दाग, धब्बे से परेशान हैं। इन चीजों का उपयोग सबसे ज्यादा शादी विवाह में बढ़ जाता है। इस सीजन में अस्पताल की ओपीडी 20 से 25 फीसदी तक बढ़ जाती है। ऐसे में उन युवाओं और युवतियों को सावधानी से इनका प्रयोग करना होगा जो किसी भी दुकान से क्रीम और फाउंडेशन आदि खरीदकर चेहरे पर लगा लेते हैं। वह बिना डॉक्टरी सलाह के ऐसा न करें।
ये होते हैं नुकसान
-ज्यादा फेसियल करवाने से चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं, जिससे पिंपल्स की दिक्कत होती है।
-चेहरे पर खुजली की दिक्कत हो जाती है। इसके बाद संक्रमण का रूप ले सकता है।
-चेहरे की त्वचा का पीएच बैलेंस बिगड़ जाता है। इससे चेहरे पर झुर्रियां पड़नी शुरू हो जाती हैं।
मेकअप करवाएं, लेकिन जरा सावधानी से
मेकअप करवाते समय कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। इसके लिए चिकित्सक से सलाह लें तो बेहतर होगा। क्रीम, फेसियल, फाउंडेशन भले ही चेहरे को कुछ समय के लिए निखार देतीं हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी आता है जब उनका चेहरा बदरंग होने लग जाता है।
विज्ञापन
कोई भी क्रीम सीधे अपनी त्वचा पर प्रयोग न करें। इससे त्वचा में खुजली, सूजन और संक्रमण हो सकता है। शादी के सीजन में लोग बिना डॉक्टरी सलाह के सुंदरता बढ़ाने वाली चीजों का उपयोग कर लेते हैं जो कि काफी नुकसान पहुंचा सकता है। हर बार शादी के सीजन में 20 से 25 फीसदी त्वचा के रोगी बढ़ जाते हैं। इसलिए कोई भी क्रीम, फाउंडेशन या मेकअप का सामान बिना डॉक्टरी सलाह से न लगाएं।
डॉ. दिनेश मलिक, त्वचा रोग विशेषज्ञ