फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Make a future in the field of economics

Rohtak News: अर्थशास्त्र के क्षेत्र में बनाएं भविष्य

Fri, 30 Aug 2024 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Make a future in the field of economics
29सांपला01- सर छोटूराम कन्या महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग व प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित
सांपला। सर छोटूराम कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को अर्थशास्त्र विभाग व प्लेसमेंट सेल की ओर से एक्सटेंशन लेक्चरर का आयोजन किया गया। प्रो. सत्यवान ने छात्राओं को बताया कि अर्थशास्त्र एक ऐसी विद्या है, जिसके बिना सरकारी या निजी किसी भी क्षेत्र में किसी भी योजना परियोजना का प्रारूप तैयार करना और उसे अमलीजामा पहनाना संभव नहीं है। बात चाहे नीति आयोग के द्वारा नीति निर्धारण की हो या फिर विश्व बैंक से संबंधित योजनाओं की, अर्थशास्त्र के विशेषज्ञों के बिना किसी भी स्तर पर एक कदम भी आगे बढ़ा पाना संभव नहीं है। इतना ही नहीं, किसी देश की मजबूती का आकलन उसकी अर्थव्यवस्था से आसानी से किया जाता है। अर्थव्यवस्था तभी मजबूत होगी, जब उस देश की आर्थिक नीतियां बेहतर ढंग से संचालित हो रही हों। यही वजह है कि भारत में अर्थशास्त्र एक आकर्षक कॅरिअर क्षेत्र के रूप में युवाओं को लुभा रहा है। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्र की पढ़ाई कॅरिअर के एक से बढ़ कर एक अवसर उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संतोष हुड्डा ने कहा कि छात्राएं विश्वविद्यालयों में उपलब्ध एमबीए (बिजनेस इकोनॉमिक्स) कोर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। अर्थशास्त्र में पीजी डिप्लोमा और पीएचडी की राह भी चुन सकते हैं। देश के ज्यादातर सरकारी विश्वविद्यालयों में अर्थशास्त्र से जुड़े कोर्सेज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन



पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
सांपला। आयुर्वेदिक विभाग की ओर से वीरवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। डॉक्टर गौरव गांधी ने अलग-अलग किस्म के पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पौधा लगाना और उसका संरक्षण करना चाहिए।

29सांपला01- सर छोटूराम कन्या महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग व प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित

29सांपला01- सर छोटूराम कन्या महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग व प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed