फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Makdauli Khurd first and Rohtak Handball Club second in handball.

Rohtak News: हैंडबॉल में मकड़ौली खुर्द प्रथम व रोहतक हैंडबॉल क्लब द्वितीय

Fri, 09 Aug 2024 04:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Makdauli Khurd first and Rohtak Handball Club second in handball.
08सीटीके40..बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बास्केटबॉल खेलने खिलाड़ी। संवाद
रोहतक। खेल विभाग की ओर से वीरवार को सीएम कप खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसके तहत खंड स्तर पर पांच विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज करने वाली टीम जिला स्तर के मुकाबले में हिस्सा लेगी। खेल विभाग जल्द ही इसका शेड्यूल जारी करेगा।
विज्ञापन

हैंडबॉल कोच धर्मजीत ने बताया कि हैंडबॉल स्पर्धा में चारों खंडों में लड़कों व लड़कियों के मुकाबले हुए। इसके तहत रोहतक खंड में लड़कों के मुकाबले में मकड़ौली खुर्द प्रथम व रोहतक हैंडबॉल क्लब द्वितीय रही। लड़कियों में शिव शक्ति हैंडबॉल एकेडमी कटवाड़ा प्रथम रही। यह एक ही टीम स्पर्धा में पहुंची थी।
विज्ञापन

महम खंड में लड़कों व लड़कियों के वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम खेड़ी प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरमाना की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलानौर खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जिंदराण की टीम लड़के व लड़कियों के वर्ग में प्रथम रही। लाखनमजारा खंड से कोई टीम नहीं आई। सांपला खंड से लड़कों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कारौर प्रथम रहा। लड़कियों की कोई टीम नहीं आई।

कबड्डी में राजीव गांधी स्टेडियम की टीम विजयी
सीएम कप कबड्डी में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मैच हुए। रोहतक खंड से 120, कलानौर से 96, महम से 24, लाखनमाजरा से 24 खिलाड़ियों ने स्पर्धा में हिस्सा लिया। सांपला खंड से कोई खिलाड़ी नहीं रहा। रोहतक खंड में लड़कों के वर्ग से राजीव गांधी स्टेडियम की टीम प्रथम रही। लड़कियों में रिटौली की टीम विजयी रही।

बास्केटबॉल में छोटूराम स्टेडियम की टीम विजयी
खंडस्तरीय सीएम कप बास्केटबॉल के लड़कों के वर्ग में शिव एकेडमी व एसपीसी किलोई के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शिव एकेडमी ने एसपीसी को 47-41 के अंतर से हराया। लड़कियों के वर्ग में छोटूराम स्टेडियम की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहतक को 32-25 के स्कोर से हराया।


वाॅलीबॉल खिलाड़ियों में हुए कड़े मुकाबले
खंडस्तरीय वाॅलीबॉल स्पर्धा में कड़े मुकाबले हुए। रोहतक खंड से लड़कों के वर्ग में आरपीएस स्कूल व लड़कियों में राजीव गांधी स्टेडियम की टीम विजयी रही। महम खंड से लड़कों के वर्ग में हरियाणा स्पोर्ट्स एकेडमी व लड़कियों में फरमाना की टीम विजयी रही। कलानौर व सांपला खंड से कोई टीम नहीं आई। लाखनमाजरा खंड में लड़कों के वर्ग में आर्यन लाखन व लड़कियों में द आर्यन लाखन की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed