फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Major Satyapal Sindhu became president of Haryana Boxing Association for the second time

हरियाणा बॉक्सिंग संघ के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने मेजर सत्यपाल सिंधु

Mon, 06 Jun 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Major Satyapal Sindhu became president of Haryana Boxing Association for the second time
रोहतक। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के रविवार को हए त्रिवार्षिक चुनाव में मेजर सत्यपाल सिंधु दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। चुनावी प्रक्रिया के तहत सोमबीर सिंह को उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार को सचिव चुना गया। वहीं विक्रम ढुल, गुलशन, मनोज व रवि को सह सचिव चुना गया।
विज्ञापन

कैप्टन परवीर गहलोत को कोषाध्यक्ष चुना गया। इनके साथ ही वेदप्रकाश, संदीप मोर, बलजीत और यशपाल को एक्जीक्यूटिव मेंबर बनाया गया। चुनाव में 15 पदों के लिए 15 ही नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। रिटायर्ड सेशन जज अमरजीत सिंह रिटर्निंग ऑफिसर रहे। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की गोवा से आई धनुष्का डिमागा को ऑब्जर्वर बनाया गया। हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर से रामनविास हुड्डा ऑब्जर्वर रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने कहा कि हरियाणा बॉक्सिंग संघ खेल और खिलाड़ियों को नई बुलंदियों पर पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed