फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Main accused arrested for kidnapping and killing Mohit of Sunaria Kalan

सुनारिया कलां के मोहित का अपहरण कर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Main accused arrested for kidnapping and killing Mohit of Sunaria Kalan
रोहतक। पुलिस की सीआईए-2 टीम ने सुनारिया कलां निवासी मोहित के अपहरण व हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। इससे गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीआईए-2 स्टाफ प्रभारी निरीक्षक नवीन जाखड़ ने बताया कि एक जुलाई को सुनारिया कलां निवासी जयदीप ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसकी प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जयदीप का भाई मोहित अक्सर घर पर रहता है। जयदीप के घर 27 जून को अनिकेत, सन्नी व कलानौर निवासी विक्रम उर्फ विक्की आए। युवक बाइक पर मोहित को बैठाकर अपने साथ ले गये। इसके बाद एक जुलाई तक मोहित घर नहीं आया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने केस की जांच सीआईए-2 स्टाफ को सौंपी। जांच के तहत छापा मार कर टीम ने सुनारिया निवासी आरोपी सन्नी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि सन्नी ने अपने साथी विक्रम के साथ मिलकर मोहित की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वारदात में शामिल आरोपी विक्रम फरार चल रहा है। इसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 21 में चाकू घोंप कर की गई हत्या
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि सन्नी अपने साथी विक्रम के साथ 27 जून को मोहित को घर से बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। सेक्टर-21 में सुनसान जगह पर चाकू से वार कर मोहित की हत्या कर दी। उसका शव वहीं छिपाकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सन्नी की निशानदेही पर मोहित का कंकाल बरामद किया। सन्नी व मोहित का घर सुनारिया कलां में आमने-सामने है। मोहित व सन्नी का करीब एक महीने पहले झगड़ा हुआ था। इसमें सन्नी को मारपीट के दौरान चोटें आई थी। इसी बात की रंजिश को रखते हुए उसने विक्रम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed