{"_id":"696ea715a71f85e5ac04fe94","slug":"maharishi-dayanand-saraswati-jayanti-rang-mahotsav-will-be-held-at-mdu-on-february-12th-and-13th-rohtak-news-c-17-roh1020-796981-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, रंग महोत्सव 12 व 13 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, रंग महोत्सव 12 व 13 फरवरी को
Tue, 20 Jan 2026 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
18. एमडीयू में आयोजित बैठक में उपस्थित कुलपति राजबीर सिंह, प्रो. एससी मलिक,डॉ. कृष्णकांत सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत होने वाले रंग महोत्सव और महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती समारोह के आयोजन को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की गई। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती का जीवन, उनके विचार भारतीय संस्कृति, ज्ञान और सामाजिक चेतना के सशक्त प्रतीक हैं।
महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती समारोह 12 और 13 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर यज्ञ का आयोजन होगा व यज्ञशाला से टैगोर तक यात्रा निकाली जाएगी। टैगोर में ऋषि दयानंद को समर्पित प्रदर्शनी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सांस्कृतिक संध्या और वैदिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। निदेशक प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने समारोह की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि विश्वविद्यालय का 7वां रंग महोत्सव 14 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित होगा। इस संदर्भ में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि रंग महोत्सव विद्यार्थियों की सृजनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का सशक्त मंच है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नाट्य संगीत नृत्य साहित्य और ललित कलाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सामाजिक समरसता का विकास होता है। कुलपति ने सभी संयोजकों से आग्रह किया कि रंग महोत्सव को अनुशासन गुणवत्ता व नवाचार के साथ आयोजित किया जाए ताकि यह आयोजन स्वर्ण जयंती वर्ष की पहचान बन सके।
रंग महोत्सव की कन्वीनर प्रो. सपना गर्ग व प्रो. सोनू होंगी। रंग बहार की कन्वीनर प्रो. विनीता हुड्डा और को कन्वीनर प्रो. दीपक कौशिक होंगे। रंग सृजन के कन्वीनर डॉ. संजय होंगे। रंग रास के कन्वीनर प्रो. हरीश कुमार और को कन्वीनर डॉ. बेनुल तोमर होंगे।
रंग कलम के कन्वीनर प्रो. सुरेन्द्र कुमार होंगे। रंग सुर की कन्वीनर प्रो. विमल और को कन्वीनर डॉ. प्रताप राठी होंगे। रंग व्यंजन के कन्वीनर प्रो. संदीप मलिक होंगे। रंग तरंग के कन्वीनर डॉ. प्रताप राठी होंगे।