फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mahant Kapilpuri cheated of Rs 30 lakh in the name of getting a plot in Ayodhya

Rohtak News: अयोध्या में प्लाॅट दिलाने के नाम पर महंत कपिलपुरी से 30 लाख की ठगी

Tue, 05 Mar 2024 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Mahant Kapilpuri cheated of Rs 30 lakh in the name of getting a plot in Ayodhya
रोहतक। अयोध्या में राममंदिर के नजदीक आश्रम बनाने के लिए प्लाॅट बेचने का झांसा देकर महामंडलेश्वर और गोकर्ण धाम के महंत कपिलपुरी से महिला सहित दो संतों ने 30 लाख रुपये ठग लिए। महंत ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृहमंत्री अनिल विज और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर को 21 फरवरी को शिकायत भेजी थी। शिकायत पर साइबर थाने में सोमवार को आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 व 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महंत कपिल पुरी ने दी शिकायत में बताया कि वह अयोध्या में आश्रम बनाना चाहते हैं, इसके लिए अपने परिचित महंत महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंदपुरी महाराज निवासी गोपाल मिडवे के पीछे मोर टक्का तहसील पुनासा, जिला खंडवा (मध्य प्रदेश) से फोन पर बात की। स्वामी विवेकानंदपुरी ने कहा कि उनकी अयोध्या में जानकारी है, जहां वह आश्रम के लिए प्लाॅट दिलवा देंगे। इसके लिए उन्होंने संत सिद्धनाथ से मोबाइल फोन पर बात कराई। पूछने पर संत सिद्धनाथ ने अपना पता ग्राउंड एवं फर्स्ट फ्लोर, गेट नंबर 1361, गांव राजापुर, जिला लखीमपुर खीरी बताया। सिद्धनाथ ने कहा कि अयोध्या में एक प्लॉट है, जो राम मंदिर के नजदीक पड़ता है। महंत कपिलपुरी ने स्वामी विवेकानंदपुरी के विश्वास पर संत सिद्धनाथ को जगह खरीदने को बोला। सिद्धनाथ ने कहा कि पहले 30 लाख रुपये बयाना देना होगा।
विज्ञापन

इसके लिए सिद्धनाथ संत ने महंत कपिलपुरी को अपनी शिष्या कंचन कुमारी का बैंक अकाउंट नंबर दिया। महंत कपिलपुरी ने 6,7,8 फरवरी को 10-10 लाख रुपये करके 30 लाख रुपये बयाने के तौर पर जमा करवा दिए। जब जमीन का विवरण मांगा तो कहने लगे कि अभी दो दिन का समय दीजिए। पांच दिन बाद पूछा तो टालमटोल करके मोबाइल फोन बंद कर लिए। 21 फरवरी को महंत कपिल पुरी ने 21 फरवरी को मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व डीजीपी को शिकायत भेजी। शिकायत की जांच कर साइबर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूना अखाड़े के सह आचार्य हैं महंत कपिलपुरी
महंत कपिलपुरी को न केवल महामंडलेश्वर की उपाधि मिली हुई है, बल्कि वह जूना अखाड़े के सह आचार्य भी हैं। जूना अखाड़े की शाखाएं हरिद्वार, बनारस, इलाहाबाद व उज्जैन सहित दूसरी जगह भी हैं।



महंत कपिलपुरी ने दो संतों सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर साइबर क्राइम थाना पुलिस जांच कर रही है। बताए गए मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।
सन्नी सिंह, इंचार्ज सिक्योरिटी ब्रांच एसपी ऑफिस, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed