फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Maham's Bhumika wins gold in Asian Boxing Championship

Rohtak News: महम की भूमिका ने एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Fri, 15 May 2026 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Maham's Bhumika wins gold in Asian Boxing Championship
महम (रोहतक)। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में चल रही अंडर-15 एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में महम की भूमिका ढाका ने स्वर्ण पदक जीतकर देश, हरियाणा और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता एक से 16 मई तक चलेगी।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में भूमिका ढाका ने कजाकिस्तान की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भूमिका की सफलता में उनके बड़े भाई और पूर्व मुक्केबाज अरमान ढाका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन

भूमिका महम के ढेर पाना रहने वाली हैं। उनके पिता हरेंद्र ढाका शिक्षा विभाग में डीपीई पद पर कार्यरत हैं और माता नीलम गृहिणी हैं। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष सत्यपाल सिंधु ने भूमिका को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और दीपक हुड्डा ने भी उनकी सफलता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 06 मुक्केबाजी में एशियाई चैंपियनशिप जीतने के बाद गोल्ड मेडल से नवाजते सदस्य । स्रोत: परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed