फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Maham Chaubisi Sarvkhap Panchayat wore turban to Dharamraj, vice-president of Jat organization

Rohtak News: जाट संस्था के उपप्रधान धर्मराज को महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत ने पहनाई पगड़ी

Tue, 25 Jun 2024 06:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Maham Chaubisi Sarvkhap Panchayat wore turban to Dharamraj, vice-president of Jat organization
महम। कस्बे के गांव खेड़ी महम के पूर्व सरपंच धर्मराज बेरवाल को जाट शिक्षण संस्थान का उपप्रधान चुने जाने पर गांव में उनका भव्य स्वागत किया गया। महम से उनको गाजे बाजे के साथ गांव के ओघड़ डेरे में ले लाया गया। महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत ने प्रधान सुभाष नंबरदार के नेतृत्व में धर्मराज बेरवाल का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सुभाष नंबरदार ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई इस क्षेत्र के व्यक्ति को जाट शिक्षण संस्था का पद मिला है। यह पूरे महम चौबीसी के लिए गर्व की बात है। गांव में पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी सहित अन्य गणमान्य द्वारा नवनिर्वाचित उपप्रधान का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि धर्मराज को सबसे ज्यादा 37 वोट मिले। यह उनका मिलनसार व ईमानदार होने का प्रमाण है। उपप्रधान ने कहा कि उसे जो पद मिला है उसको बड़ी जिम्मेदारी व ईमानदारी से निभाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अजीत खेड़ी, धर्मबीर वकील, जगत काला, कुलवंत सिवाच, मास्टर जगबीर गंगानगर, मास्टर जगदीश, समुंद्र सरपंच, मास्टर रामफल राठी, महावीर गोयत, संदीप नेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed