{"_id":"67c60f3c12be4209720c4955","slug":"magistrates-will-be-on-duty-in-three-shifts-for-the-security-of-the-strong-room-rohtak-news-c-17-roh1019-610915-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्ट्राॅन्ग रूम की सुरक्षा में तीन शिफ्ट में ड्यूटी देंगे मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्ट्राॅन्ग रूम की सुरक्षा में तीन शिफ्ट में ड्यूटी देंगे मजिस्ट्रेट
Tue, 04 Mar 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम रोहतक व नगर पालिका कलानौर के मतों की गणना 12 मार्च को होगी। तब तक नगर निगम रोहतक की सीआर बीएड कॉलेज व कलानौर के बीडीपीओ कार्यालय में बने स्ट्राॅन्ग रूम में ईवीएम रखी हुई हैं, जहां तीन शिफ्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि 8 मार्च तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सहायक प्रो. डॉ मनोज कुमार, 7 मार्च तक सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहायक प्रो. डॉ. मनोज कुमार और 7 मार्च तक दोपहर बाद 2 बजे से रात 10 बजे तक सहायक प्रो. डॉ. धीरज खुराना, 8 से 12 मार्च तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाई गई है। ऐसे ही कलानौर बीडीपीओ कार्यालय में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। संवाद
विज्ञापन