फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Magan suicide case: FSL expert testifies in court, gives statement for 35 minutes

मगन सुसाइड केस : कोर्ट में एफएसएल एक्सपर्ट की गवाही, 35 मिनट तक दिए बयान

Sat, 30 May 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Magan suicide case: FSL expert testifies in court, gives statement for 35 minutes
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। डोभ गांव के बहुचर्चित मगन सुसाइड केस में शुक्रवार को सेशन जज अजय तेवतिया की अदालत में एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया पेश हुईं और 35 मिनट तक अपने बयान दर्ज कराए। अदालत को घटनास्थल के बारे में विस्तार से बताया। अब मामले में 24 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। इस दौरान मृतक की पत्नी दिव्या व आरोपी महाराष्ट्र पुलिस का जवान दीपक भी मौजूद रहा।
पुलिस के रिकाॅर्ड के मुताबिक, 18 जून 2025 को सूचना मिली थी कि डोभ निवासी मगन ने वीडियो वायरल कर आत्महत्या कर ली है। पिता रणबीर ने बहुअकबरपुर थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया था कि बेटे को उसकी पत्नी दिव्या ने अपने प्रेमी महाराष्ट्र पुलिस के जवान दीपक के साथ मिलकर प्रताड़ित किया है।
विज्ञापन

आरोपी जमीन बेचकर पैसे देने के लिए दबाव बना रहे थे इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दिव्या को गोवा से गिरफ्तार कर लिया था जबकि दीपक को जांच में शामिल होने की शर्त पर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। दोनों के खिलाफ अदालत में आरोप तय हो चुके हैं। अब गवाही की प्रक्रिया शुरू हुई है। केस में 25 के करीब गवाह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed