फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Madina youth arrested in Subhash Road firing case

Rohtak News: सुभाष रोड फायरिंग केस में मदीना का युवक गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 30 May 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Madina youth arrested in Subhash Road firing case
रोहतक। पुलिस ने सुभाष रोड पर फायरिंग केस में मदीना गांव के युवक विश्वजीत उर्फ रोनी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह वारदात की योजना में शामिल रहा है। इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन

उधर, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार भिवानी निवासी गौरव व राहुल पीजीआई में दाखिल हैं। डॉक्टरों की अनुमति के बाद पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

आर्य नगर निवासी रचित ने 23 मई को शिकायत दी थी कि उसका कार खरीद-फरोख्त का काम है। इसके लिए सुभाष रोड पर दुकान है। दोपहर के समय दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और उसे मोबाइल में एक युवक की फोटो दिखाकर पूछताछ की। रचित के मना करने पर युवक चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे वापस आकर हवाई फॉयर करने लगे। साथ ही रचित पर गोली चलाकर फरार हो गए। हालांकि रचित को गोली नहीं लगी। सीआईए प्रथम ने दो दिन पहले गौरव व राहुल को बहुअकबरपुर गांव के नजदीक मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया था। दोनों को गोली लगी हैं। इसके बाद पीजीआई में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed