फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Madina dominated in Kabaddi, Bharan in Kho-Kho and Farmana dominated in volleyball

Rohtak News: कबड्डी में मदीना, खो-खो में भराण और वॉलीबॉल में रहा फरमाना का दबदबा

Thu, 22 Aug 2024 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Madina dominated in Kabaddi, Bharan in Kho-Kho and Farmana dominated in volleyball
महम। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में आयोजित खंड स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को लड़कियों के खेल हुए। प्रतियोगिता के जोनल सचिव राजेश नांदल ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 14,17 तथा 19 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना की टीमें प्रथम रहीं। दूसरा स्थान फतेह सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निंदाना की टीम ने प्राप्त किया। डीपी हरेन्द्र व राजेश कुमार ने बताया कि खो-खो अंडर-14 आयुवर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय भराण, अंडर-17 आयुवर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय भैणी भैराे तथा अंडर-19 आयुवर्ग में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम की टीम प्रथम रहीं। वॉलीबॉल में अंडर-14 आयुवर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरमाणा की टीम प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-17 आयुवर्ग में भी फरमाणा की टीम प्रथम तथा पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-19 आयुवर्ग में फरमाणा खास की टीम प्रथम तथा भराण की टीम द्वितीय स्थान पर रही। शतरंज में अंडर-14 आयुवर्ग में आर्य स्कूल मदीना की टीम प्रथम तथा अंडर-17 आयुवर्ग में एमआईएसएस मोखरा की टीम प्रथम रही।बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 42 किलोग्राम भारवर्ग में विशाखा, 44 किलोग्राम भारवर्ग में काफी, 51 किलोग्राम भारवर्ग में सारिका, 52 किलोग्राम भार वर्ग में भूमिका तथा 57 किलोग्राम भारवर्ग में आयशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सरिता खनगवाल ने सभी विजेताओें को बधाई दी। कहा, कि वे सब 25 अगस्त को होने वाले जिलास्तरीय खेलों के लिए अपनी तैयारी करें। प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षक हरेन्द्र ढाका, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, विश्वबंधु, प्रवीन, ज्योति व अशोक ने रेफरी की भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed