फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Made aware about not polluting water due to faith

Rohtak News: आस्था के कारण जल प्रदूषित न करने के बारे में किया जागरूक

Mon, 29 Jul 2024 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Made aware about not polluting water due to faith
28सीटीके11... दिल्ली रोड ​स्थित नहरों को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक करते सुनो नहरों की
रोहतक। सुनो नहरों की पुकार मिशन ने रविवार को जवाहर लाल नेहरू नहर पर जागरूकता अभियान चलाया। यहां लोगों को नहरी पानी दूषित न करने के लिए प्रेरित किया गया। संगठन पिछले करीब दो साल 11 माह से लोगों नहरों पानी संरक्षण का संदेश दे रहा है।
विज्ञापन

मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि शुरू में अकेले नहर के पुल पर खड़े रहकर लोगों को पेयजल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। कुछ लोग टिप्पणी करते तो कुछ ने बेकार समय बर्बाद न करने की नसीहत दी। इसके बावजूद लोगों को समझाने का काम जारी रखा। लोगों को आस्था या अंधविश्वास के चलते पेयजल को प्रदूषित न करने के बारे में समझाया। धीरे-धीरे अभियान से लोग जुड़ते गए। अब पूरी टीम अभियान के तहत लोगों को प्रेरित करने में जुटी है। विद्यार्थी वर्ग नाटक के जरिए अपनी बात रखते हैं।
विज्ञापन

मिशन के मुख्य संरक्षक व शिक्षक दीपक छारा ने बताया कि मिशन के सक्रिय सदस्य प्रतिदिन शाम चार से 7:30 बजे तक दिल्ली बाईपास के नजदीक नहर के पुल पर हाथों में जागरूकता संदेश लिखी पट्टियां थाम कर खड़े रहते हैं। यहां से आने जाने वालों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करते हैं। अभियान से जतिन मलिक, अंशु नांदल, रोहित राठौर, मुकेश नानकवाल, अजय हुड्डा, डॉ. रविंद्र नांदल, प्रीत सिंह अहलावत, राजवीर मलिक समेत अनेक लोग जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed